पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था ताक पर होने की बात पर सीएम मान ने कहा कि..

संदिग्ध खालिस्तान समर्थक संगठन ‘वारिस पंजाब दे’  प्रमुख अमृतपाल सिंह के समर्थकों और पंजाब पुलिस के बीच झड़प के एक दिन बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का बयान सामने आया है। पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था ताक पर होने की बात पर सीएम मान ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है।

मान बोले- पंजाब पुलिस सक्षम

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे से मिलने अरविंद केजरीवाल के साथ मातोश्री पहुंचे भगवंत मान एक प्रेस वार्ता के दौरान अजनाला हिंसा पर सवाल को टालते हुए दिखे। अजनाला झड़प पर एक सवाल के जवाब में मान ने कहा कि आपके पास गलत जानकारी है। पंजाब में कानून व्यवस्था नियंत्रण में है और पंजाब पुलिस सक्षम है। पंजाब में 10 साल से सामाजिक बंधन पर गोलियां चलाई गईं। लेकिन लोग साथ रहना चाहते हैं। हमारा एक शांतिपूर्ण राज्य है।

पंजाब में बड़े उद्योग कर रहे निवेश 

सीएम मान ने कहा कि बड़े उद्योगों ने पंजाब में निवेश करना शुरू कर दिया है। पहले एक परिवार विशेष के साथ एमओयू किया जाता था, अब पंजाब के तीन करोड़ लोगों के साथ एमओयू किया जा रहा है। गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से उनके मुंबई स्थित आवास पर मुलाकात की।

अजनाला थाने के बाहर हुआ था हिंसक प्रदर्शन

बता दें कि गुरुवार को पंजाब पुलिस की अमृतपाल के समर्थक के साथ झड़प हो गई थी। अमृतपाल संदिग्ध खालिस्तान समर्थक संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख हैं और उसके करीबी लवप्रीत तूफान की गिरफ्तारी के खिलाफ अमृतसर में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया गया था। समर्थकों ने हाथों में तलवार और बंदूक लिए अजनाला थाने के बाहर लगे पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ दिया था। गौरतलब है कि पंजाब पुलिस ने ‘वारिस पंजाब दे’ नेता और उनके समर्थकों के साथ बातचीत के बाद लवप्रीत तूफान को रिहा करने का फैसला किया है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency