विश्व के कई अन्य देशों में भी मनाया जाता है होली तो आइए, जानें इसके बारे में सबकुछ..

होली का पर्व गयाना में धूमधाम से मनाया जाता है। स्थानीय भाषा में होली को फगवा कहा जाता है। इस दिन गयाना में नेशनल हॉलिडे रहती है। इसके लिए लोगों में उत्साह और उमंग रहता है। प्रमुख उत्सव प्रसाद नगर में स्थित मंदिर में होता है।

रंगों का त्योहार होली 8 मार्च को है। वहीं, 7 मार्च को होलिका दहन है। यह पर्व फाल्गुन माह में पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस मौके पर लोग एक-दूसरे रंग-गुलाल लगाकर होली खेलते हैं। इससे आपसी द्वेष भी खत्म होता है। इसके बाद एक साथ बैठकर पूरी, पकवान और मिठाइयां खाते हैं। इस पर्व पर देशभर में उत्सव जैसा माहौल होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि यह पर्व देश में ही नहीं, बल्कि विश्व के कई अन्य देशों में भी मनाया जाता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

गयाना

होली का पर्व गयाना में धूमधाम से मनाया जाता है। स्थानीय भाषा में होली को “फगवा” कहा जाता है। इस दिन गयाना में नेशनल हॉलिडे रहती है। इसके लिए लोगों में उत्साह और उमंग रहता है। प्रमुख उत्सव प्रसाद नगर में स्थित मंदिर में  होता है। इस मौके पर बड़ी संख्या में होली खेलने के लिए एकत्र होते हैं।

नेपाल

नेपाल में सनातन धर्म को मानने वाले वाले संख्या सबसे अधिक है। इसके लिए होली का त्योहार भी धूमधाम से मनाया जाता है। स्थानीय भाषा में होली को ‘फागु पुन्हि’ कहा जाता है। हालांकि, देश के अलग-अलग हिस्सों में होली के रीति रिवाजों में मामूली अंतर है। इस मौके पर पानी से भरे गुब्बारे एक दूसरे पर फेंकते हैं। इस क्रीड़ा को ‘लोला’ कहा जाता है।

फिजी

फिजी में भी होली धूमधाम से मनाई जाती है। इस मौके पर लोक गीत और नृत्य कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है। स्थानीय भाषा में लोक गीत को “फाग गायन” कहते हैं। प्रेम और सौहार्द का प्रतीक पर्व होली को लेकर लोगों में बेहद उत्साह और उमंग देखने को मिलते हैं।

मॉरीशस

भारत की तरह मॉरीशस में भी महाशिवरात्रि के दिन से ही होली की शुरुआत हो जाती है। लोग रात्रि में एकत्र होकर होली गीत गाते हैं। इस मौके पर एक दूसरे को गुलाल भी लगाते हैं। वहीं, फाल्गुन माह की पूर्णिमा को होलिका दहन भी करते हैं। वहीं, होली के दिन एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाते हैं।    

फिलीपींस

दुनिया के कई देशों में होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इनमें एक देश फिलीपींस भी है। फिलीपींस में भी होली परंपरा पूर्वक मनाई जाती है। लोग एक दूसरे के घर जाकर होली खेलते हैं। वहीं, मिठाइयों से एक दूसरे का मुंह भी मीठा करते हैं।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency