हिंदू कैलेंडर के अनुसार जानिए आज का पंचांग, राहुकाल, शुभ-अशुभ समय..

हिंदू पंचांग के अनुसार आज का दिन काफी खास है। आज के दिन भगवान हनुमान की पूजा करने के साथ कुछ शुभ योग बन रहे हैं। इसके साथ ही होलाष्टक का दूसरा दिन है। जानिए आज का पंचांग।

फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के साथ मंगलवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, नवमी तिथि सुबह 2 बजकर 21 मिनट से शुरू होकर 1 मार्च को सुबह 4 बजकर 19 मिनट तक है। इसके साथ ही आज कई खास योग भी बन रहे हैं। हिंदू कैलेंडर के अनुसार जानिए आज का पंचांग, राहुकाल, शुभ-अशुभ समय।

आज का शुभ समय

रोहिणी नक्षत्र- सुबह 7 बजकर 19 मिनट तक

मृगशीर्षा नक्षत्र- सुबह 7 बजकर 19 1 मार्च सुबह 9 बजकर 52 मिनट तक

विष्कुंभ योग- सूर्योदय से लेकर शाम 4 बजकर 26 मिनट तक

प्रीति योग- शाम 4 बजकर 26 मिनट से लेकर 1 मार्च शाम 5 बजकर 02 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त – सुबह 11 बजकर 58 मिनट से दोपहर 12 बजकर 44 मिनट तक

अमृत काल – सुबह 12 बजकर 8 मिनट से 1 बजकर 54 मिनट तक

आज का अशुभ समय

राहुकाल- दोपहर 3 बजकर 13 मिनट से 4 बजकर 39 मिनट तक

यमगण्ड योग- सुबह 9 बजकर 29 मिनट से 10 बजकर 55 मिनट तक

कुलिक काल- दोपहर 12 बजकर 21 मिनट से 1 बजकर 47 मिनट तक

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 06 बजकर 37 मिनट से

सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 4 मिनट पर

चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय

चंद्रोदय- 28 फरवरी सुबह 11 बजकर 54 मिनट से

चन्द्रास्त- 1 मार्च को सुबह 2 बजकर 21 मिनट तक

Related Articles

Back to top button