झारखंड में नक्सलियों ने की गोलीबारी, 2 मजदूर गंभीर रूप से घायल

झारखंड में नक्सलियों ने एक और वारदात को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने गोलीबारी की जिसमें 2 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि दोनों मजदूरों के पैर में गोली लगी है। घटना के बाद से इलाके में दहशत है। 

मैक्लुस्कीगंज थानाक्षेत्र में की फायरिंग
पूरी घटना झारखंड के मैक्लुस्कीगंज की है। मैक्लुस्कीगंज में नक्सलियों ने गुरुवार को कंस्ट्र्क्शन साइट पर फायरिंग की। 2 मजदूरों को गोली लगी और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। नक्सलियों ने घटनास्थल पर पर्चा भी छोड़ा है। उग्रवादियों ने धमकी दी है कि स्थानीय लोग पुलिस की मुखबिरी ना करें अन्यथा अंजाम भुगतना होगा। 

नक्सलियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन
इधर, घटना की सूचना मिलते ही खलारी डीएसपी अनिमेष नैथानी और मैक्लुस्कीगंज थाना प्रबारी राणा जंग बहादुर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। नक्सलियों की तलाश में छापेमारी जारी है। 

Related Articles

Back to top button