माफिया अतीक अहमद और उसके मददगारों के प्रयागराज-कौशांबी के घरो पर चला योगी का बुलडोजर

उमेश पाल की हत्या के बाद माफिया अतीक अहमद और उसके मददगारों के खिलाफ चल रही कार्रवाई जारी रही। शुक्रवार को अतीक और उसके भाई अशरफ के दो और मददगारों के प्रयागराज तथा कौशाम्बी स्थित मकान को गिरा दिया गया। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की टीम ने पूरामुफ्ती के अहमदपुर असरौली में हिस्ट्रीशीटर मासूकउद्दीन का अवैध ढंग से बनाया गया आलीशान मकान ढहा दिया। वहीं कौशाम्बी प्रशासन ने राजू पाल हत्याकांड के आरोपी और अशरफ के निजी गनर रहे शूटर अब्दुल कवि के सरायअकिल के भखंदा स्थित घर को ढहा दिया। इस दौरान अब्दुल कवि के घर से असलहों का जखीरा मिला।

वहीं मऊ में भी अतीक के बेटों की प्रॉपर्टी पर आज दूसरे दिन भी बुलडोजर चला। इससे पहले बेटों की बिल्डिंग पर शुक्रवार को बुलडोजर कार्रवाई की गई थी। उत्तर प्रदेश के मऊ में मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की संपत्ति है जिसे तोड़ा गया। सिटी मजिस्ट्रेट नीतीश कुमार सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसको तोड़ने की कार्रवाई कल से चल रही है। इसको तोड़ने के लिए खास मशीन मंगाई गई है क्योंकि यह काफी मजबूत मकान है। आज ध्वस्तीकरण का कार्य पूरा हो जाएगा।

उन्होंने जानकारी देते हुए कहा है कि इस संपत्ति का उपयोग मुख्तार अंसारी और उनके 2 बेटों अब्बास और उमर अंसारी द्वारा एक कार्यालय और निवास के रूप में किया गया था। विध्वंस की प्रक्रिया कल शुरू हुई थी लेकिन बाद में तकनीकी दिक्कतों के कारण इसे रोक दिया गया था। इसे आज फिर से शुरू किया गया। वहीं शुक्रवार को अतीक अहमद के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन कर रही है यूपी पुलिस ने 18 साल से फरार चल रहे अतीक के करीबी और शूटर अब्दुल कवि के घर पर भी बुलडोजर चलाया था। इस बिल्डिंग से कई अवैध हथियार भी बरामद हुए थे।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency