13 मार्च से गैरसैंण में शुरू होने जा रहा धामी सरकार का बजट सत्र-2023…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार का बजट सत्र-2023 13 मार्च से गैरसैंण में शुरू होने जा रहा है। विधानसभा में 15 मार्च को सदन में बजट-2023 पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि इस बार का बजट राज्य के विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। सभी वर्गों का विकास इस बजट में सुनिश्चित किया जाएगा।

शुक्रवार को सीएम आवास के मुख्य सेवक सदन में प्रदेश की आर्थिकी को बढ़ावा देने को आयोजित संवाद में वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बजट तैयार करने को सभी वर्गों से राय मशविरा किया जा रहा है। हर वर्ग के सुझाव लिए जा रहे हैं। युवा, महिला, उद्यमी, नए उभरते युवा उद्यमियों से भी उनका पक्ष जाना जा रहा है।

बजट तैयार करने को विभिन्न माध्यमों से जनसंवाद किया जा रहा है। समावेशी बजट तैयार किया जा रहा है। बजट में पहाड़ से लेकर मैदान तक विकास की रफ्तार को बढ़ाने वाले प्रावधान किए जा रहे हैं। उत्तराखंड 2025 तक विकसित, आत्मनिर्भर राज्य बन सके, इस दिशा में यह बजट बेहद अहम साबित होगा और किसानों की आय को दोगुना करने वाला होगा।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency