जलशक्ति मंत्री की मां रामा देवी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने मिर्जापुर जाएंगे सीएम योगी…

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह की मां रामा देवी के निधन पर शुक्रवार को सीएम योगी दोपहर में ओड़ी गांव आयेंगे। चुनार विधायक अनुराग सिंह ने मुख्यमंत्री के संभावित आगमन के मद्देनजर देवकली इंटर कांलेज के मैदान का निरीक्षण किए। मुख्य विकास अधिकारी श्री लक्ष्मी बीएस ने बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर बाद 2 बजे के करीब जमालपुर पहुंचेंगे। वे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके बाद शाम को लगभग 6 बजे के करीब लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्य विकास अधिकारी व एसडीएम चुनाव नानी सेहारा कालेज का निरीक्षण किए। डीएम दिव्या मित्तल भी देर शाम विंध्य कारीडोर का निरीक्षण किया।

राज्यमंत्री समेत कई विधायकों ने जताया शोक
उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण राज्य मंत्री बृजेश सिंह ने गुरुवार को जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के पैतृक आवास पहुंच कर उनकी मां रामा देवी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके अलावा मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, चुनार विधायक अनुराग सिंह, मझवां विधायक डॉ.विनोद बिंद, मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल, पिंडरा विधायक अवधेश सिंह, चकिया विधायक आचार्य कैलाश, विधान परिषद सदस्य विनीत सिंह सिंह, राजगढ़ ब्लाक प्रमुख गजेंद्र प्रताप सिंह, जमालपुर के पूर्व ब्लाक प्रमुख आनंद सिंह बंटू, विंध्याचल मण्डल के कमिश्नर डॉ. मुथु कुमार बी स्वामी, सीडीओ श्री लक्ष्मी वीएस, सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता भी पहुंचे।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी गुरुवार को सूबे के सिंचाई एवं जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के पैतृक गांव जमालपुर ब्लाक के ओड़ी गांव पहुंच कर उनके माता जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किए। उन्होंने शोक जताते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पार्टी स्वतंत्र देव सिंह के साथ है। ईश्वर मृत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे। इस दौरान वाराणसी के पूर्व मेयर कौशलेंद्र सिंह पटेल मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, जिला उपाध्यक्ष अमित पांडेय, जिला मंत्री हेमन्त त्रिपाठी, राजेश कुमार, नागेश्वर तिवारी, गौरव ऊमर, ज्ञान प्रकाश दूबे, नरसिंह चौहान, आभा सिंह समेत कई नेताओं ने स्वतंत्र देव सिंह के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त किए।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency