इन 2 नए कलर्स में भी अब आएगी थार…

महिंद्रा थार पसंद करने वालों के लिए अच्छी खबर आई है। अब आप इस ऑफरोड SUV को दो नए कलर्स में खरीद पाएंगे। कंपनी ने 4WD मॉडल में ब्लेजिंग ब्रॉन्ज और एवरेस्ट व्हाइट कलर्स को शामिल किया है। इस तरह से इसमें अब कुल कलर ऑप्शन 6 हो गए हैं। इससे पहले इसमें एक्वा मरीन, रेड रेज, नेपोली ब्लैक और गैलेक्सी ग्रे कलर मौजूद थे। बता दें कि कंपनी ने RWD (रियर व्हील ड्राइव) मॉडल को ब्लेजिंग ब्रॉन्ज और एवरेस्ट व्हाइट कलर ऑप्शन में लॉन्च किया था। जिन्हें अब 4WD मॉडल में भी दे दिया है। महिंद्रा ने फरवरी 2023 के कुल 30,221 यूनिट्स बेचीं थीं। इसमें थार की 5,004 यूनिट शामिल थीं। बता दें कि थार पर 17 महीने की वेटिंग चल रही है।

2WD और 4WD की कीमतों का अंतर
महिंद्रा थार 2WD की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपए है। जबकि इसके टॉप मॉडल की कीमत 13.49 लाख रुपए है। दूसरी तरफ, थार 4WD की कीमतें 13.59 लाख रुपए से शुरू होती है। यानी ये 2WD की तुलना में 10 हजार रुपए ज्यादा महंगी है। वहीं, इसके टॉप मॉडल की कीमत 16.29 लाख रुपए है। इन सभी में बड़ा अंतर होने की वजह इंजन और फीचर्स है। 

महिंद्रा थार 2WD और 4WD के डिजाइन में अंतर
डिजाइन की बात करें तो बाहर से देखने पर अंतर बताना थोड़ा मुश्किल काम है। यानी आपके सामने दोनों मॉडल को खड़ा कर दिया जाए, तो भी शायद इन्हें आसानी से नहीं पहचान पाएंगे। हालांकि, दोनों मॉडल में 2WD और 4WD की अलग-अलग बैजिंग देखने को मिल जाती है। बाकी दोनों का फ्रंट, रियर और साइड व्यू एक जैसा है। हालांकि, 2WD में ब्लेजिंग ब्रॉन्ज और एवरेस्ट व्हाइट कलर ऑप्शन मिलेंगे। दोनों में बड़ा अंतर इस बात का है कि 2WD में सिर्फ रियर व्हील को पावर मिलती है। जबकि 4WD में सभी व्हील को पावर मिलती है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency