अक्षरा अभिमन्यु को देगी करारा जवाब, पढ़े पूरी ख़बर

टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में दर्शक लंबे वक्त से उस वक्त का इंतजार कर रहे थे जब अभिमन्यु फिर एक बार अक्षरा से प्यार का इजहार करेगा। महीनों लंबे इंतजार के बाद आखिरकार वो वक्त आ गया है जब अभिमन्यु अपनी अक्षु से दोबारा वापस आने को कहेगा। लेकिन उसके ऐसा कहते ही अक्षरा का पारा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा। अक्षरा अभिमन्यु को करारा जवाब देगी।

अक्षरा ने कर दी अभिमन्यु की बोलती बंद
नील और अपने बच्चों की हत्या करने का आरोप लगाए जाने और फिर घर से निकाल दी जाने के बाद जहर का कड़वा घूंट पीकर रह गई अक्षरा पहली बार अपने इमोशन्स को खुलकर बाहर आने देगी और अभिमन्यु की बोलती बंद कर देगी। अक्षरा अभिमन्यु से कहेगी, “तुमने 2 बार इंपल्सिव होकर मुझे तलाक दिया, और आज मुझे पाने आए हो। तब मैंने भी अपनों को खोया था, लेकिन मेरा दर्द किसी ने समझा ही नहीं।”

तब मुझे मर्डरर कह दिया और अब प्यार..’
अक्षरा कहेगी, “उस वक्त सबको अपना दर्द बड़ा लगने लगा। इसलिए बड़ी आसानी से सबने कह दिया कि मैंने नील को और अपने बच्चों को मार दिया। तब मुझे मर्डरर भी कह दिया और मुझे सजा भी दे दी, और आज तुम मुझसे कहने आए हो कि तुम मुझसे प्यार करते हो।” अक्षरा का अपने इमोशन्स को बाहर आने देना और अभिमन्यु को लताड़ना सबको अच्छा लगा और देखते ही देखते YRKKH ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा।

फैंस चाहते हैं अभिनव का हाथ थामे अक्षु
लंबे वक्त से अक्षरा के बिना परेशान हो रहे अभिमन्यु को अब अपनी पत्नी की कमी महसूस होने लगी तो वह उसे पाने चला आया। लेकिन जब उसे जरूरत थी तब अभिनव ने उसका हाथ थामा और उसे संभाला। यही बात दर्शकों को अच्छी लगी और अब ज्यादातर फैंस चाहते हैं कि अक्षरा अभिनव के ही साथ रहे, क्योंकि कम से कम उसने हमेशा हर सिचुएशन में अक्षरा का हाथ नहीं छोड़ा।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency