घर पर बनाए रेस्तरां स्टाइल कढ़ाई पनीर, जानें रेसिपी

वेजिटेरियन लोगों के लिए पार्टी में पनीर की सब्जी इम्पोर्टेंट डिश होता है। कोई भी पार्टी हो, उसमें कढ़ाई पनीर जरूर तैयार किया जाता है। वहीं जब बाराज से खाना ऑर्डर किया जाता है तो उसमें कढ़ाई पनीर का नाम टॉप पर होता है। रेस्तरां में मिलने वाले कढ़ाई पनीर का स्वाद लाजवाब होता है। ताजे मसालों को पीस कर तैयार की जाने वाली इस डिश को आप घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं। यहां देखिए कढ़ाई पनीर की रेस्तरां स्टाइल रेसिपी-

कढ़ाई पनीर बनाने के लिए आपको चाहिए…

पनीर रोस्ट के लिए

पनीर
प्याज 
शिमला मिर्च 
टमाटर 
घी
नमक 
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर

कढ़ाई मसाला के लिए

जीरा 
धनिया के बीज 
सौंफ
काली मिर्च
सूखी लाल मिर्च

तड़के के लिए

मक्खन
जीरा
प्याज 
अदरक लहसुन पेस्ट 
नमक
हल्दी पाउडर 
लाल मिर्च पाउडर 
धनिया पाउडर
जीरा पाउडर 
भुना हुआ कढ़ाई मसाला 
पानी
टमाटर 

कैसे बनाएं

– इसे बनाने के लिए सबसे पहले पनीर, शिमला मिर्च, टमाटर और प्याज को क्यूब में काट लें। फिर तवे पर घी गर्म करें और इसपर सभी चीजों को थोड़ा सा नमक और लाल मिर्च डालकर सेक लें। 

– अब कढ़ाई में जीरा, धनिया के बीज, सौंफ, काली मिर्च, सूखी लाल मिर्च को ड्राई रोस्ट करें। फिर इसे पीस लें । 

– अब प्याज-टमाटर को बारीक काट लें। कढ़ाई में बटर गर्म करें और जीरा डालें। अब इसमें प्याज, अदरक लहसुन पेस्ट, नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, भुना हुआ कढ़ाई मसाला डालें। अब इसमें थोड़ा सा पानी डालकर भून लें। फिर इसमें टमाटर डालें। 

– जब मसाला अच्छे से भून जाए तब सेका हुआ पनीर शिमला मिर्च इसमें डालें और अच्छे से मिलाएं। 5-7 मिनट के लिए पकाएं।

– कढ़ाई पनीर तैयार हैं। इसे नान, पराठे, रोटी के साथ सर्व करें।

Related Articles

Back to top button