जानें कब जारी होगा बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट, पढ़े डिटेल

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2023 जारी होने वाला है। छात्रों की कॉपियां चेक हो चुकी हैं, ऐसे में इसी सप्ताह बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट ( BSEB 12th Result 2023) आने के आसार हैं। रिजल्ट जारी होने पर स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और लाइव हिंदुस्तान वेबसाइट livehindustan.com पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। बिहार बोर्ड ने उस नोटिस को फर्जी बताया है जिसमें इंटर रिजल्ट 16 मार्च को जारी होने की बात कही गई है। बताया जा रहा है कि विभिन्न जिलों से टॉपरों की कॉपियां मंगाई जा रही हैं। बोर्ड में मेरिट लिस्ट तैयार और मार्कशीट को अंतिम रूप देने का काम चल रहा है। आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स के टॉपरों कॉपियों के फिजिकल वेरिफिकेशन की प्रक्रिया हो रही है। रिजल्ट की डेट आज जारी हो सकती है। बिहार बोर्ड इंटर कॉपी चेकिंग का काम 24 फरवरी से शुरू हुआ था। बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा 1 फरवरी से 11 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए राज्य भर में 1464 परीक्षा केंद्र बनाये गए थे। इसमें 1318227 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 681795 छात्र और 636432 छात्राएं थीं।

12:14 PM  – 16 मार्च को रिजल्ट वाला नोटिस फर्जी
सोशल मीडिया पर एक नोटिस वायरल हो रहा है जिसमें कहा गया है कि बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 16 मार्च को जारी होगा। लेकिन यह नोटिस फर्जी है। बिहार बोर्ड ने ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं किया है। अधिकारियों ने इसे फेक बताया है।

12.01 PM – बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा के परिणामों की जांच करने के लिए छात्र-छात्राओं को अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और अन्य डिटेल्स एंटर करने की आवश्यकता होगी। उम्मीद है कि दसवीं परीक्षा के नतीजों की घोषणा भी इस महीने के अंत तक कर दी जाए। हालांकि अभी 10वीं रिजल्ट के संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक सूचना नहीं है। 

10.32 AM – बिहार बोर्ड फिर बनाएगा रिकॉर्ड
हर साल की तरह इस साल भी बिहार बोर्ड रिजल्ट 2023 सबसे पहले जारी हो रहा है। बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि रिजल्ट इस सप्ताह के अंत में आ सकता है।

09:23 AM- Bihar Board 12th Result 2023 LIVE – आधिकारिक वेबसाइट पर दिखेगा अपडेट
बिहार बोर्ड जल्द ही परीक्षा के नतीजों की डेट आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या secondary.biharboardonline.com पर जारी करेगा

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency