बच्चों को नास्ते में खिलाए पालक उत्तपम, जानें रेसिपी

बच्चे अधिकतर हेल्दी सब्जियों को खाने में आनाकानी करते हैं। खासतौर पर बात जब पालक खाने की हो। पालक की सब्जी से सभी दूर भागते हैं लेकिन ये हेल्दी सब्जी फायदेमंद होती है। अगर आप बच्चों के साथ फैमिली के सारे मेंबर को पालक खिलाना चाहती हैं तो ब्रेकफास्ट में बनाएं पालक उत्तपम। इसमे पालक के सारे गुण भी मिलेंगे और ये टेस्टी भी लगेगा। सबसे खास बात कि इसे बनाने में ज्यादा वक्त और मेहनत नहीं लगती और मिनटों में तैयार हो जाते हैं। तो चलिए जानें क्या है पालक उत्तपम बनाने की रेसिपी। 

पालक उत्तपम बनाने की सामग्री
एक कप सूजी
आधा कप दही
100 ग्राम पालक
नमक स्वादानुसार
तड़का लगाने के लिए
एक चम्मच राई
आधा चम्मच जीरा
दो हरी मिर्च

पालक उत्तपम बनाने की विधि
पालक उत्तपम बनाने के लिए सबसे पहले पालक को पानी में उबाल लें। फिर इस पालक को पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। किसी बड़े बाउल में सूजी लें और इसमे दही मिलाएं। अच्छे से मिक्स कर करीब आधे घंटे के लिए छोड़ दें। फिर इसमे पालक की प्यूरी मिलाएं और जरुरत पड़े तो पानी मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। 

उत्तपम पेस्ट में लगाएं तड़का
उत्तपम का टेस्ट बढ़ाने के लिए इसमे तड़का लगाएं। तड़के के लिए पैन में तेल गर्म करें और जीरा चटकाएं। साथ में राई और बारीक कटी हरी मिर्च डालें। करी पत्ता डालकर तड़के को उत्तपम के पेस्ट में पलट दें। अब ये पेस्ट उत्तपम बनाने के लिए रेडी है। इसे बनाने के लिए पैन को गर्म करें और तेल डालें। बैटर को पैन पर डालें और ढंककर करीब दो मिनट तक पकाएं। जब ये अच्छे से पक जाएं तो पलट दें और एक मिनट तक पकाएं। बस इन्हें पैन से निकालकर प्लेट में डालें और हरी चटनी या नारियल की चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें। 

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency