जानें किस वजह से होंडा की कारे 1 अप्रैल से होने वाली है महंगी…

नए RDE नॉर्म्स के चलते होंडा की कार भी महंगी होने वाली है। देश के अंदर होंडा के लिए बेस्ट सेल्स वाली कार अमेज भी अब महंगी होने वाली है। कंपनी 1 अप्रैल से अपनी इस सेडान की कीमतों में इजाफा करने वाली है। दरअसल, 1 अप्रैल से कार्बन एमिशन नॉर्म्स को लागू करने और इनपुट लागत बढ़ने की वजह से इस सेडान को खरीदना महंगा हो जाएगा। कंपनी ने बताया कि अमेज को 12000 रुपए महंगा करने का फैसला किया है। नई कीमत 1 अप्रैल से लागू हो जाएंगी। यानी इस कार को 12 हजार रुपए कम में खरीदने के लिए आपके पास 31 मार्च तक का टाइम है। इस महीने कार पर 26 हजार का डिस्काउंट भी मिल रहा है।

होंडा कार्स इंडिया के उपाध्यक्ष (मार्केटिंग एंड सेल्स) कुणाल बहल ने कहा, ”अमेज की कीमतें 1 अप्रैल से 12,000 रुपए तक बढ़ाए जाएंगे। यह वृद्धि कड़े उत्सर्जन नियमों के कारण उत्पादन लागत में बढ़ोतरी को ध्यान में रखकर की जा रही है।” उन्होंने कहा कि कंपनी मध्यम आकार की सेडान सिटी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं करेगी। भारतीय वाहन उद्योग वर्तमान में अपने उत्पादों को अगले महीने से लागू होने वाले BS6 उत्सर्जन मानदंड के दूसरे चरण के अनुरूप बनाने के लिए काम कर रहा है।

2013 से भारत में बिक रही
होंडा अमेज को भारत में 2013 में लॉन्च किया गया था। जबकि इसका न्यू जनरेशन मॉडल 2018 में भारत में लॉन्च स था। इन दोनों मॉडल्स की 2021 के आखिर तक भारतीय बाजार में 4.6 लाख यूनिट्स की सेल्स हुई थी। न्यू जनरेशन होंडा अमेज ने 2 लाख यूनिट की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। अब 2022 में होंडा अमेज ने 5 लाख यूनिट्स का आंकड़ा पार कर लिया है। होंडा अमेज पर इस महीने 3,000 रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट के साथ लॉयल्टी बोनस दे रही है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency