रायबरेली में ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन भाई-बहनों की मौत…

रायबरेली जिले के मिल एरिया क्षेत्र में एक ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन भाई-बहनों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने यहां बताया कि मिल एरिया थाना क्षेत्र के मंचितपुर गांव निवासी राजेंद्र की बेटी नैंसी (16), हिमांशी (14) और बेटा आर्यन (आठ) राही गांव में स्थित अपने मौसा के घर गये थे। सोमवार देर रात उन तीनों को उनका मौसेरा भाई चंद्रभान मोटरसाइकिल से उनके घर छोड़ने जा रहा था। रास्ते में डिघिया गांव के पास सामने से आ रहे एक ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में चंद्रभान, नैंसी और हिमांशी की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि हादसे में गम्भीर रूप से घायल आर्यन को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया। मिल एरिया के थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना को अंजाम देने वाले ट्रक के चालक की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button