देश के कई राज्यों में आज बारिश के असर…

देश की राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। उत्तर पश्चिम भारत में अगले दो दिनों में बारिश हो सकती है। पूर्वी भारत के कई हिस्सों में भी 30 और 31 मार्च को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग की वेबसाइट में दी गई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे। 30 और 31 मार्च को दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

इन राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने बताया कि 30 और 31 मार्च को पूर्वी मध्य प्रदेश में मध्य गरज और ओलावृष्टि के साथ बारिश की संभावना है, जबकि छत्तीसगढ़ में 31 मार्च को छिटपुट बारिश हो सकती है। इसके अलावा 30 मार्च से एक अप्रैल के दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आंधी और बारिश की संभावना है। वहीं, 31 मार्च को बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की संभावना है।

अगले पांच दिनों में कैसा रहेगा तापमान?

मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर पश्चिम भारत में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री तक वृद्धि हो सकती है। मध्य और पूर्वी भारत में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने की संभावना है। देश के बाकी हिस्सों में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है। इसके साथ ही अगले कुछ दिनों में देश के किसी भी हिस्से में लू चलने की संभावना नहीं है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency