आईए जानें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भगवन श्री राम को लेकर कही क्या बड़ी बात…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भगवान राम केवल लकड़ी या पत्थर का विग्रह नहीं हैं, बल्कि हमारे देश भारत की पहचान हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार अस्पतालों, स्कूलों का निर्माण करेगी, उद्योग स्थापित करेगी और मंदिर भी बनाएगी।

कई लोग भगवान राम को नहीं समझते

रक्षा मंत्री ने गुरुवार को रामनवमी के अवसर पर आयोजित एक सम्मेलन में कहा, ‘जब राम मंदिर के निर्माण की बात आई, तो बहुत से लोगों ने इस पर अपने विचार देने शुरू कर दिए थे। कुछ लोगों ने सुझाव दिया था कि रामलला के जन्मस्थान पर एक अस्पताल बनाया जाए, जबकि अन्य ने कहा कि एक स्कूल बनाया जा सकता है। कुछ ने यह भी सुझाव दिया कि उस स्थान पर उद्योग लगाए जा सकते हैं। ये वे लोग हैं जो भगवान राम को नहीं समझते हैं।’

भगवान राम केवल लकड़ी या पत्थर का विग्रह नहीं

उन्होंने कहा आगे कहा, ‘भगवान राम केवल पत्थर, लकड़ी या मिट्टी की प्रतिमा नहीं हैं, वे हमारी संस्कृति और आस्था के केंद्र हैं। भगवान राम हमारी और हमारे देश की पहचान हैं।’ रक्षामंत्री ने कहा, ‘हम अस्पताल, स्कूल और उद्योग बनाएंगे और हम मंदिर भी बनाएंगे।’ रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों के कारण पूर्वोत्तर के लोग दिल्ली के और अधिक करीब आ गए हैं। आज पूर्वोत्तर में ‘अभूतपूर्व शांति’ है, जिसके कारण क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से अफस्पा हटा दिया गया है।

सशस्त्र बलों में महिलाओं की बढ़ रही भागीदारी

सिंह ने कहा कि ”बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” केवल एक नारा नहीं है, बल्कि एक जनांदोलन बन गया है। रक्षा मंत्री के रूप में मैं कह सकता हूं कि आज महिलाएं सशस्त्र बलों का हिस्सा बनकर इसे और मजबूत कर रही हैं। वे फाइटर पायलट के रूप में फाइटर जेट उड़ा रही हैं। हाल ही में मैंने आर्टिलरी में महिलाओं को शामिल करने की मंजूरी दी है। सशस्त्र बलों में महिलाओं की भागीदारी से हम महिला सशक्तिकरण और सशस्त्र बलों को मजबूत करने की दिशा में एक साथ आगे बढ़ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency