एक बार फिर देश में तेज़ी से पैर पसार रहा कोरोना, 24 घंटे में 3824 नए मामले आए सामने

देश में कोरोना वायरस की रफ्तार एक बार फिर लगातार बढ़ रही है। हर दिन मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। बता दें कि रविवार को दर्ज किए गए कोरोना के नए मामले शनिवार (1 अप्रैल) के मुकाबले 28 फीसदी ज्यादा हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है।

24 घंटे में कोरोना के 3824 नए मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 3824 नए मामले दर्ज किए गए हैं। शनिवार को यह संख्या तकरीबन 2 हजार के आस-पास थी। आज दर्ज किए गए केसों के बाद देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 18,389 हो गई है।

आंकड़ों में कहा गया है कि कोविद से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 4.47 करोड़ (4,47,22,605) हो गया है। सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों में कहा गया है कि पांच मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,881 हो गई।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency