भारत ने आठवीं बार सैफ चैंपियनशिप पर जमाया कब्जा, भारतीय कप्तान सुनील छेत्री का प्रदर्शन रहा शानदार

भारतीय फुटबाल टीम ने सैफ चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया है। रिकार्ड 9वीं बार भारतीय टीम ने इस खिताब को हासिल किया है। नेपाल को 3-0 से हराकर भारतीय फुटबाल टीम आठवीं बार सैफ चैंपियनशिप की विजेता बनी है, जबकि कप्तान सुनील छेत्री ने 49वें मिनट में गोल करके अर्जेटीना के सुपरस्टार स्ट्राइकर लियोन मेसी के 80 अंतरराष्ट्रीय गोल की बराबरी कर ली।

सुनील छेत्री ने 80 गोल के लिए 125 मैचों का सहारा लिया है, जबकि मेसी ने इतने ही गोल के लिए 156 मैच खेले हैं। भारत के लिए दूसरे हाफ में छेत्री, सुरेश सिंह और सहल अब्दुल समाद ने गोल किए। मुख्य कोच इगोर स्टिमक के साथ भारत का यह पहला खिताब है। वह जिरि पेसेक (1993) और स्टीफन कोंस्टेंटाइन (2015) के बाद तीसरे विदेशी कोच हो गए जिनके मार्गदर्शन में भारतीय टीम ने यह खिताब जीता।

पहले हाफ में भारत ने गेंद पर नियंत्रण के मामले में बाजी मारी लेकिन गोल नहीं हो सका। छेत्री ने दूसरे हाफ के कुछ मिनटों के अंदर ही गोल करके भारत को बढ़त दिलाई। छेत्री ने प्रीतम कोटाल से मिली गेंद पर गोल दाग दिया। इसके एक मिनट बाद भारतीयों ने फिर आक्रमण बोलकर नेपाल के डिफेंस को तहस नहस कर दिया। सुरेश ने यह गोल 50वें मिनट में दागा। मनवीर सिंह भी 52वें मिनट में गोल करने के करीब पहुंचे लेकिन बायें पैर से उनका शाट नेपाली गोलकीपर ने रोक दिया। भारत के लिए तीसरा गोल 90वें मिनट में समाद ने किया।

Related Articles

Back to top button