उत्तराखंड में चार धाम-2023 यात्रा रूट पर बारिश-बर्फबारी को लेकर मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट…

उत्तराखंड में चार धाम-2023 यात्रा रूट पर बारिश-बर्फबारी को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट सामने आया है। पर्वतीय जिलों से लेकर मैदानी जिलों में तापमान पर पूर्वानुमान है। ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों की मुश्किलें बढ़ सकतीं हैं। आईएमडी-IMD ने उत्तराखंड में बुधवार को मौसम साफ रहेगा।

मौसम पूर्वानुमान की बात मानें तो गुरुवार 06 मार्च को चार धाम यात्रा रूट पर  उत्तरकाशी, चमोली जिलों में कहीं-कहीं बारिश के आसार है। साथ ही, पिथौरागढ़ जिले में भी बारिश हो सकती है। इसके अलावा अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। ऐसा पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक बागेश्वर, जखोली मुक्तेश्वर, चकराता, लोहाघाट, पौड़ी में मंगलवार को बारिश दर्ज की गई।

ठंडी हवा से दो डिग्री गिरा दून का पारा
देहरादून मसूरी समेत अन्य मैदानी इलाकों में दिन भर बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रही। देहरादून में मंगलवार सुबह तेज ठंडी हवा चली जिसके चलते तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 27.8 दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री दर्ज किया गया। मसूरी का तापमान 17. 6 रहा। पंतनगर का 30, मुक्तेश्वर का 13. 7 न्यू टिहरी का 16. 9 डिग्री दर्ज किया गया।

मसूरी में दिनभर खिली रही धूप
मसूरी में मंगलवार सुबह से लेकर शाम तक धूप खिली रही। शाम को अचानक मौसम बदला और आसमान में काले बादल छा गए। चकराता में देर शाम ओलावृष्टि हुई। माल रोड पर भी पर्यटकों की संख्या में भारी कमी नजर आई। दिल्ली से आए पर्यटक मनजीत ने बताया कि दोपहर में यहां काफी चटक धूप खिली हुई थी, लेकिन शाम को जिस तरह से मौसम बदला, उससे अचानक ठंड बढ़ गई। उन्हें शाम के वक्त गर्म कपड़े खरीदने पड़े।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency