देश के कई राज्यों में आज बारिश की संभावना…

देश के अधिकतर राज्यों में मौसम का मिजाज अब बदल रहा है। गुरुवार को दिल्ली और यूपी, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र के अलावा कई राज्यों में बारिश हुई। हालांकि, आज कुछ ही राज्यों में बारिश होने की संभावना है।

महाराष्ट्र, तेलंगाना में आज बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने बताया कि महाराष्ट्र, तेलंगाना और ओडिशा में आज गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके अलावा अगले पांच दिनों के दौरान भी महाराष्ट्र में बारिश का दौर देखने को मिलेगा।

दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम?

आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिनों के दौरान हल्की/मध्यम वर्षा के साथ गरज/बिजली चमकने की संभावना है। इसके अलावा ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में आज ओलावृष्टि की भी संभावना है।

दिल्ली के मौसम का हाल

देश की राजधानी दिल्ली में आज आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। तापमान में भी इजाफा देखने को मिलेगा। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। 9 अप्रैल को दिल्ली में बारिश की संभावना है।

पांच दिनों में बढ़ेगा तापमान

उत्तर-पश्चिम भारत, पूर्वोत्तर भारत, गुजरात और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस नीचे है। देश के बाकी हिस्सों में तापमान सामान्य के करीब है। अगले पांच दिनों के दौरान तापमान उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। साथ ही अगले 5 दिनों के दौरान देश के किसी भी हिस्से में लू चलने की संभावना नहीं है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency