जानें किन महंगी चीजों के मालिक हैं पुष्पा फेम एक्टर अल्लू अर्जुन…

अल्लू अर्जुन साउथ इंडस्ट्री के सबसे महंगे एक्टर्स में से एक हैं। एक्टिंग, डांस मूव्स और चार्म से वह स्क्रीन पर राज करते आ रहे हैं। पुष्पा के बाद उनकी पॉपुलैरिटी और बढ़ गई है। खासकर साउथ से अलग अन्य जगहों पर भी उनका बड़ा फैन बेस तैयार हो गया है। अब वह पैन इंडिया स्टार कहलाने लगे हैं। इस वक्त अल्लू अर्जुन अपनी अगली फिल्म पुष्पा द रूल में व्यस्त हैं। फैन्स भी उनकी इस फिल्म का उतनी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 8 अप्रैल को अल्लू अर्जुन का जन्मदिन है। उससे पहले मेकर्स ने पुष्पा 2 का टीजर रिलीज किया। टीजर को मिल रही प्रतिक्रिया से अल्लू अर्जुन बेहद खुश होंगे। आज जब उनका जन्मदिन है तो इस मौके पर उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी चीजों के बारे में बताते हैं। एक्टर एक आलीशान जिंदगी बिताते हैं और वह कई महंगी चीजों के मालिक हैं।

100 करोड़ का घर
अल्लू अर्जुन का ड्रीम हाउस हैदराबाद में है। इसकी कीमत 100 करोड़ के करीब बताई जाती है। अल्लू अर्जुन घर में अपने माता-पिता, पत्नी स्नेहा, बेटी आरहा और बेटे अयान के साथ रहते हैं। घर को मिनिमलिस्ट रखा गया है। अल्लू अर्जुन के लैविश घर में स्विमिंग पूल, जिम, होम थियेटर और बच्चों के खेलने के लिए अलग जगह है।

जेट से करते हैं सवारी
अल्लू अर्जुन उन स्टार्स में से हैं जिनके पास खुद का प्राइवेट जेट है। परिवार के साथ छुट्टियां बिताने वो अक्सर परिवार के साथ जेट से ही सवारी करते हैं। उन्होंने यह फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। 

वैनिटी वैन
अल्लू अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया पर वैनिटी वैन की फोटो शेयर की थी। यह खासकर उनके लिए कस्टमाइज की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, उनके वैनिटी वैन की कीमत करीब 7 करोड़ रुपये है। पुष्पा स्टर के वैनिटी वैन के इंटीरियर में AA लिखा हुआ है।

महंगी गाड़ियों का कलेक्शन
अल्लू अर्जुन को गाड़ियों का काफी शौक है। उनके पास रेंज रोवर वोग ब्लैक है। इसे उन्होंने बीस्ट नाम गदिया है। गाड़ी के साथ फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, ‘बीस्ट- हर बार जब भी मैं इस तरह की महंगी चीजें देखता हूं मेरेदिमाग में बस आता है, आभार। गाड़ी की कीमत 1.8 से 4 करोड़ के बीच है। इसके साथ उनके पास Hummer H2 है जिसकी कीमत 75 लाख रुपये है। उनके गैराज में अन्य गाड़ियों का कलेक्शन भी है। 

इन जगहों पर भी इन्वेस्टमेंट
इसके अलावा अल्लू अर्जुन का हैदराबाद में एक नाइट क्लब है। उन्होंने हैदराबाद बेस्ड हेल्थकेयर स्टार्टअप CallHealth Services में भी इन्वेस्ट किया है। उनके पिता अल्लू अरविंद का खुद का ओटीटी प्लेटफॉर्म Aha है जिस पर तेलुगू और तमिल फिल्में दिखाई जाती हैं। अल्लू अर्जुन का नेटवर्थ 350 करोड़ रुपये के करीब है। रिपोर्ट के मुताबिक, पुष्पा द रूल के लिए उन्होंने 100 करोड़ चार्ज किए हैं।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency