अगर आप कुछ चटर-पटर खाना चाहते हैं तो इन फेमस चाइनीज़ डिशेज़ को जरूर करें ट्राई…

हर देश के खाने का अपना एक अलग ही स्वाद होता है। दुनियाभर में खाने की एक से बढ़कर एक वैराइटी देखने को मिलती है, लेकिन चाइनीज डिशेज बहुत ही फेमस है। जी हां, इस फूड को हमारे देश में बहुत ही चाव से खाया जाता है। इन चाइनीज डिशेज को सोया सॉस, चिली सॉस और टोमेटो केचअप से तैयार किया जाता है। अगर आपको मसालेदार खाना पसंद है, तो इन फूड्स का स्वाद ले सकते हैं। यह खाने में इतना स्वादिष्ट होता है कि कोई भी इन फूड्स को खाने से मना ही नहीं कर सकता। आपको ये डिशेज आसानी से ठेले, कैफे, रेस्टोरेंट आदि हर जगह मिल जाएंगे। तो आइए जानते हैं, इन चाइनीज डिशेज के बारे में, जो विश्व में हैं प्रसिद्ध।

एग फ्राइड राइस

जी हां, यह चाइनीज डिश दुनियाभर में मशहूर है। बच्चों से लेकर बड़ों तक एग फ्राइड राइस खाना पसंद करते हैं। आप इसे बहुत ही कम समय में घर पर बना सकते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी है जरूरी।  इस डिश को बचे हुए चावल से भी बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए उबले अंडे के साथ कई तरह की सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है।

चिली पोटेटो

इस डिश को बारीक कटे आलू को फ्राइड कर तैयार किया जाता है। यह डिश लहसुन, टमाटर की प्यूरी में बनाई जाती है। इसे हनी के फ्लेवर में भी बनाई जाती है। जिसके कारण आप इस डिश से एक ही बार में मीठे और नमकीन दोनों तरह का स्वाद ले सकते हैं। आमतौर पर लोग इसे शाम के नाश्ते में खाना पसंद करते हैं।

स्प्रिंग रोल

स्प्रिंग रोल को वेज और नॉनवेज दोनों तरह से बनाए जाते हैं। वेज स्प्रिंग रोल में गोभी, प्याज, अदरक, मिर्च और अन्य सब्जियों की स्टफिंग की जाती है तो वहीं नॉनवेज स्प्रिंग रोल में अंडा, चिकन की स्टफिंग की जाती है। स्प्रिंग रोल को लोग स्नैक टाइम में खाना पसंद करते हैं।

दरसान

दरसान चाइनीज मिठाई है। लोग इसे खाना काफी पसंद करते हैं। दरअसल, इस डिश को नूडल्स में शहद मिलाकर बनाया जाता है। जिससे इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। इस स्वीट को तिल से गार्निश किया जा सकता है।

वेज मंचूरियन

यह व्यंजन सब्जियों के बॉल्स से तैयार की जाती है। इसे बनाने के लिए पत्तागोभी, हरी मिर्च, गाजर, शिमला मिर्च, अदरक, लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है। लोग इसे नूडल्स या फ्राइड राइस के साथ खाना पसंद करते हैं। इसे ड्राई या ग्रेवी के साथ भी खाया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency