UP की सत्ता में वापसी के जोरदार प्रयास में लगी कांग्रेस ने की ये बड़ी घोषणा

उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी के जोरदार प्रयास में लगी कांग्रेस ने मंगलवार को बड़ी घोषणा की है। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देगी। यानी 403 विधानसभा सीट में से कांग्रेस 162 से अधिक सीट पर महिला प्रत्याशी उतारेगी।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी पर प्रियंका गांधी ने मंलगवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में मीडिया के समक्ष इसकी घोषणा की। महाराजगंज से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ चुकीं पार्टी की वरिष्ठ नेता सुप्रिया श्रीनेत्र और उत्तर प्रदेश विधानमंडल दल की नेता अराधना मिश्रा ‘मोना’ के बीच में बैठी प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने की बड़ी घोषणा की।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की घोषणा के बाद झूम उठीं सैकड़ों महिलाएं pic.twitter.com/G8nqovVEB7

प्रियंका गांधी वाड्रा की प्रेसवार्ता में नारी सशक्तिकरण का बैनर लगा था, उसका थीम था, लड़की हूं, लड़ सकती हूं। प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिलाओं के हित में कांग्रेस का यह निर्णय उस पारो के कहने पर है, जिसने संगम पर मेरा हाथ पकड़कर कहा था मैं राजनीति में आना चाहती हूं।

jagran

यह निर्णय, वैष्णवी, पारो, हाथरस की बेटी और प्रदेश की हर उस महिला के लिए है जो न्याय चाहती है, बदलाव चाहती हैं। यह निर्णय उस पूजा और मधु के लिए भी है जो रात के अंधेरे में मुझे सीतापुर के पीएसी कंपाउंड में घेरकर ले गयीं।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि आज सत्ता का नाम खुले आम पब्लिक को कुचलने का बन गया है। महिलाएं ही इस माहौल को करुणा के साथ बदल सकती हैं। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के टिकट वितरण में महिलाओं को बड़ा प्रतिनिधित्व जरूरी हो गया है।

Related Articles

Back to top button
जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency मधुमेह के साथ वजन बढ़ाने के उपाय