विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हाल ही में मोजाम्बिक का दौरा किया..

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हाल ही में मोजाम्बिक का दौरा किया। रविवार को अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए पॉडकास्ट में जयशंकर ने अफ्रीकी राष्ट्र की अपनी यात्रा के बारे में विस्तार से बात की।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हाल ही में मोजाम्बिक का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि अफ्रीकी देश ने उनका बहुत ‘गर्मजोशी से स्वागत’ किया। रविवार को अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए पॉडकास्ट में, ने अफ्रीकी राष्ट्र की अपनी यात्रा के बारे में विस्तार से बात की।

मेड इन इंडिया ट्रेन की सवारी को किया याद

जयशंकर ने मोजाम्बिक परिवहन मंत्री के साथ मापुटो में अपनी ट्रेन की सवारी को याद किया और कहा कि मैंने मोजाम्बिक की एक यात्रा पूरी की। यह एक ऐसी यात्रा थी जिसका बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मैंने राष्ट्रपति न्यासी के साथ एक बैठक की। मैंने अपने समकक्ष,मंत्री वेरोनिका मोकामो के साथ एक संयुक्त आयोग की सह-अध्यक्षता की। मैंने परिवहन मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की और नेशनल असेंबली के स्पीकर से भी मुलाकात की।’

भारतीय समुदाय से मिलने का मौका

अपनी के बारे में बात करते हुए, विदेश मंत्री ने कहा कि वह भारतीय समुदाय के एक प्रमुख सदस्य के स्वामित्व वाली एक दवा कंपनी में भी गए। मैंने एक सभा में भारतीय समुदाय और फ्रेंड्स ऑफ इंडिया को संबोधित किया और मापुटो में शिव मंदिर, साथ ही श्री रामचंद्रजी को समर्पित सदियों पुराने सलामांका मंदिर में प्रार्थना की। रविवार को पोडकास्ट में ने कहा कि मेड इन इंडिया ट्रेन पर मेरी यात्रा, कुशल थी और स्थानीय यात्रियों की आवश्यकताओं के प्रति उत्तरदायी थी।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 10 से 15 अप्रैल, 2023 तक युगांडा गणराज्य और मोजाम्बिक गणराज्य की आधिकारिक यात्रा की। वह 13 अप्रैल 2023 को अदीस अबाबा, इथियोपिया में रुके भी थे। विदेश मंत्री ने 10 -12 अप्रैल, 2023 तक युगांडा का दौरा किया। बता दें कि 2010 के बाद से भारत के किसी विदेश मंत्री की यह पहली मोजाम्बिक यात्रा थी।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency