ओडिशा में 17 अप्रैल से सभी स्कूल फिर से खुल जाएंगे, जिला कलेक्टर ने स्कूलों को खोलने का आदेश दिया..

ओडिशा में भीषण गर्मी के कारण पांच दिनों तक स्कूल बंद कर दिया गया था। अब जिला कलेक्टर ने स्कूलों को खोलने का निर्देश दे दिया है। नए आदेश के अनुसार ओडिशा में सुबह 630 से 11 बजे तक क्लास चलेंगी।

ओडिशा में 17 अप्रैल से सभी स्कूल फिर से कुल जाएंगे। जिला कलेक्टर ने स्कूलों को खोलने का आदेश दे दिया है।

ओडिशा में भीषण गर्मी के कारण पांच दिनों तक स्कूल बंद कर दिया गया था। अब स्कूल खोलने के आदेश दिए गए हैं। हालांकि, स्कूल केवल सुबह के समय ही चलेंगे।

आदेश के अनुसार, कक्षा 1 से 12 तक की सभी कक्षाएं 17 अप्रैल को फिर से खुलेंगी। प्रत्येक कार्य दिवस पर सुबह 6:30 बजे से 11 बजे तक खुलेंगी। हालांकि, मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, जिला कलेक्टर अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में स्कूलों के समय में बदलाव कर सकते हैं।

स्कूल अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि गर्मी से बचाव के लिए छात्रों के लिए पीने योग्य पानी और अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करें। ओडिशा सरकार ने मंगलवार को 12 से 16 अप्रैल तक स्कूलों और आंगनबाड़ियों के लिए छुट्टियों की घोषणा की थी। यह फैसला राज्य में भीषण गर्मी की स्थिति को देखते हुए किया गया था।

इससे पहले, ओडिशा के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 11 अप्रैल को सुबह की कक्षाएं शुरू करने का निर्देश दिया गया था। पहले की अधिसूचना के अनुसार, सुबह की कक्षाएं सुबह 7 बजे शुरू होने वाली थीं और 11.30 बजे तक चलती थीं। हालांकि, नई अधिसूचना ने कक्षा के समय को सुबह 6:30 से 11 बजे तक बदल दिया।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency