जानें आप इसे वेट लॉस जर्नी में क्या कर सकते है शामिल..

लस्सी पीने में जितनी स्वादिष्ट होती है, शरीर के लिए उतनी ही गुणकारी होती है। गर्मियों में लोग लस्सी पीना काफी पसंद करते हैं। यह शरीर को ठंडक देने के साथ कई परेशानियों से राहत दिलाने में मददगार है। लेकिन क्या आप जानते हैं, इस मौसम में वजन कम करने के लिए भी लस्सी बेहतरीन ड्रिंक है। यह शरीर को हाइड्रेटेड करने के साथ फैट्स को कम करने में भी सहायक है। इस ड्रिंक को पीने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे ज्यादा खाने से बच सकते हैं। आइए जानते हैं, इन लस्सी के बारे में…

मैंगो लस्सी

सामग्री–  एक कप दही, एक गिलास ठंडा पानी, कटे हुए आम, पुदीने के सूखे पत्ते।

इसे बनाने के लिए ब्लेंडर में सभी सामग्री को एक साथ डालें और ब्लेंड कर लें। इसे ठंडा परोसें और आनंद लें।

गुलाब की लस्सी

सामग्री– 250 ग्राम दही, एक-दो कप पानी, एक-दो टी स्पून गुलाब जल या 10-15 गुलाब की पंखुड़ियां ।

इसे बनाने के लिए एक बाउल लें, इसमें दही लें। इसे अच्छी तरह स्पून की मदद से मिक्स कर लें। अब इसमें पानी मिलाएं। इस मिश्रण में गुलाब जल और पंखुड़ियां डालें। कम से कम एक घंटे के लिए फ्रिज में रखें और ठंडा परोसें।

केले और अखरोट की लस्सी

सामग्री– 1 कप दही, 1 केला, 3-4 अखरोट, 1 छोटा चम्मच अलसी और तिल का मिश्रण, 1 छोटा चम्मच शहद।

इस स्वादिष्ट लस्सी को बनाने के लिए ब्लेंडर में दही, अलसी, तिल, अखरोट, शहद और केले डालें। इसे तब तक ब्लेंड करें जब तक ये गाढ़ा ना हो जाए। अब इसमें कटे हुए अखरोट से डालें। ठंडा-ठंडा आनंद लें।

पुदीने की लस्सी

सामग्री- 250 ग्राम दही, 1 बड़ा चम्मच सूखे पुदीने के पत्ते, पिसा जीरा (भुना हुआ), स्वादानुसार नमक, 3-4 बर्फ के टुकड़े।

एक ब्लेंडर में दही, सूखे पुदीने के पत्ते, नमक और भुना हुआ पीसा जीरा डालें। स्मूद होने तक इसे अच्छी तरह मिलाएं। अब इसमें कुछ बर्फ के टुकड़े डालें और फिर से ब्लेंड करें। पिसे हुए जीरे और ताज़े पुदीने के पत्तों से सजाएं और इसका सेवन करें।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency