आइए जानते हैं, गर्मी में कोलेस्ट्रॉल को समान्य रखने के लिए किन फल और सब्जियों का सेवन करें…

बदलती जीवनशैली और गलत खानपान के कारण लोग कई बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या भी इनमें से एक है। हाई कोलेस्ट्रॉल से हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए कोलेस्ट्रॉल को मेंटेन करना काफी जरूरी है।

वैसे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं- गुड कोलेस्ट्रॉल और बैड कोलेस्ट्रॉल। गुड कोलेस्ट्रॉल से शरीर का मेटाबॉलिज्म सही रहता है, साथ ही ये कई बीमारियों को रोकने में मदद करता है, तो वहीं बैड कोलेस्ट्रॉल के कारण आपको कई गंभीर बीमारियां हो सकती है। तो आइए जानते हैं, गर्मी में कोलेस्ट्रॉल को समान्य रखने के लिए किन फल और सब्जियों का सेवन करें।

तरबूज का करें सेवन

गर्मियों में लोग तरबूज खाना काफी पसंद करते हैं। यह शरीर को ठंडक देने के साथ कई समस्याओं से राहत दिलाता है। यह पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें मौजूद लाइकोपीन कोलेस्ट्रॉल के लिए सहायक है। आप अपनी डाइट में तरबूज या इसका जूस शामिल कर सकते हैं।

भिंडी है फायदेमंद

भिंडी की सब्जी न केवल पकाने में आसान है, बल्कि इसे खाने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। इसमें विटामिन-के, विटामिन- सी, विटामिन -ए, मैग्नीशियम, फोलेट और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार है, साथ ही यह पचने में भी आसान है।

परवल है गुणकारी

परवल में विटामिन-सी, विटामिन-ए,  विटामिन-बी1, विटामिन-बी 2 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह काफी स्वादिष्ट सब्जी है, जिसे सभी खाना पसंद करते हैं। यह उच्च कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी मदद करती है। वजन कम करने के लिए भी आप इस सब्जी का सेवन कर सकते हैं।

करेला

करेला का स्वाद भले ही कड़वा होता है। लेकिन यह सब्जी पोषक तत्वों से भरपूर है। इसमें एंटी ऑक्सिडेंट गुण पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को समान्य करते है। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है।

खीरा

खीरा में पानी की मात्रा अधिक होती है, जो गर्मी में आपके शरीर में पानी की पूर्ति करता है। इसमें फाइटोस्टेरॉल होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को समान्य रखते है । इसके अलावा, इसमें मौजूद पेक्टिन कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में सहायक होता है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency