WHO: भारत में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में 18 फीसद की आई कमी के साथ 13 फीसद तक घटी मौतों की संख्या

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि अक्टूबर महीने में भारत में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में 18 फीसद की कमी आई है जबकि मौत के मामले 13 फीसद तक घटे हैं। यह आंकड़ा 11 से 17 अक्टूबर के बीच का है। डब्ल्यूएचओ ने वैश्विक स्तर पर सभी क्षेत्रों में कोरोना की स्थिति पर प्रकाश डाला है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा मंगलवार को जारी किए गए COVID-19 के साप्ताहिक अपडेट में कहा गया है कि 11 से 17 अक्टूबर के सप्ताह के दौरान केवल 27 लाख से अधिक नए मामलों और 46,000 से अधिक नई मौतों के साथ वैश्विक आंकड़े पिछले हफ्ते के समान ही बने हुए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, यूरोपीय देशों में नए मामलों की संख्या में सात फीसद की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, इसके अलावा सभी अन्य देशों में संक्रमण के नए मामले कम हुए हैं। सबसे ज्यादा गिरावट अफ्रीकी देशों में दर्ज की गई है। यहां नए मामलों में 18 फीसद की कमी आई है। इसके बाद ईस्टर्न पैसिफिक रीजन में 16 फीसद कम मामले सामने आए हैं। इसके अलावा अफ्रीकी देशों में कोरोना के कारण होने वाली मौतों की संख्या में भी सबसे ज्यादा 25 फीसद की कमी दर्ज की गई है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency