आज आपको कुछ ऐसी डिशेज के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप इस त्योहार पर बना सकते हैं और मेहमानों का दिल जीत सकते हैं

दुनियाभर में ईद का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्योहार हर किसी के लिए खुशियां लेकर आता है। इस दिन पकवानों का बहुत महत्व होता है। अगर आप भी ईद पर कई तरह के पकवान बनाना चाहते हैं, तो ये लेख आपके लिए है। आज आपको कुछ ऐसी डिशेज के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप इस त्योहार पर बना सकते हैं और मेहमानों का दिल जीत सकते हैं।

शीरखुरमा

शीरखुरमा ईद पर बनाया जाने वाला स्वादिष्ट पकवान है, जिसे खाना सभी पसंद करते हैं। 

सामग्री–  भुने हुए सेंवई, घी, पिसा हुआ चावल, पिसे हुए इलायची दाने और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स।

बनाने की विधि

सबसे पहले दूध में इलायची पाउडर, चावल के पाउडर मिला लें। अब इसे धीमी आंच पर गर्म करें। इसमें भूने हुए सेंवई को मिलाएं। इसे नरम होने तक पकाएं। फिर इसमें ड्राई फ्रूट्स मिलाकर सर्व करें।

कश्मीरी पूलाव

कश्मीरी पुलाव का नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लगता है। ईद का त्योहार इस डिश के बिना अधूरा है। आज आपको कश्मीरी पुलाव बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं।

सामग्री– 1 कप बासमती चावल, 1 टी स्पून पीसी हुई दालचीनी, तेजपत्ता, 8-10 काजू, 8-10 बादाम, आधा कप अनार दाने, 1 टी स्पून इलायची पाउडर, हरा धनिया कटे हुए, 1 टी स्पून चीनी, केसर– एक चुटकी, 1 बड़ा चम्मच घी, नमक स्वादानुसार

बनाने की विधि

सबसे पहले बासमती चावल को साफ कर उसे पानी में भिगोकर आधा घंटे के लिए रखें। अब एक पैन में घी गर्म करें, इसमें दालचीनी, तेजपत्ता और बड़ी इलायची डालकर भून लें। अब स्वादानुसार नमक मिलाएं। अब भीगे हुए चावल को डालें और इसे थोड़ी देर तक फ्राई करें। फिर 2 कप पानी मिलाएं और ढककर मीडियम आंच पर चावल पर पकाएं। फिर काजू, बादाम को बारीक काट लें और उन्हें पुलाव में मिक्स कर दें। इसके बाद अनार दाने से सर्व करें। तैयार है आपका कश्मीरी पुलाव। चाहें तो धनिया पत्ती से भी सर्व कर सकते हैं।

पेशावरी चपली कबाब

यह नॉनवेज डिश ईद के त्योहार में स्टार्टर का काम कर सकती है।

सामग्री– आधा किलो मटन किमा, 4-5 बारीक कटे प्याज, 1-2 कटे हुए टमाटर, 1 टी स्पून कालीमिर्च पाउडर, 1 चम्मच साबुत धनिया, स्वादानुसार नमक, 1-2 बड़े चम्मच घी या तेल

बनाने की विधि

कीमा में सारी सामग्री डालें और इसे अच्छी तरह मिक्स करें। इस मिश्रण से छोटी-छोटी टिक्की तैयार कर लें। अब पैन में तेल गर्म करें, इन टिक्की को फ्राई कर लें। तैयार है कबाब, इसे रायता के साथ सर्व कर सकते हैं।

फिरनी

फिरनी खासकर त्योहार के मौके पर बनाई जाती है। यह बेहद ही स्वादिष्ट होती है।

सामग्री- 2-3 बड़े चम्मच चावल का आटा, दो बड़े चम्मच कटे हुए ड्राई फ्रूट्स, 1 टी स्पून इलाइची पाउडर, 1 बड़ा चम्मच चीनी।

बनाने की विधि

एक पैन में दूध लें, इसे उबालें। अब इसमें चावल का आटा मिलाएं और लगातार चलाते रहें। फिर इसमें चीनी मिलाएं। इसे समय-समय पर चलाते रहें, इसमें इलाइची पाउडर मिलाएं। ऊपर से ड्राई फ्रूट्स मिलाएं। अब गैस बंद कर दें। इसे फ्रीज में रखकर ठंडी कर लें।

रोज शरबत

गुलाब का शरबत त्योहार के लिए बेहद खास ड्रिंक है। इसे बनाना भी काफी आसान है।

सामग्री- 8-10 गुलाब के फूल, नींबू का रस, एक चम्मच तुलसी के बीज।

इस बनाने के लिए सबसे पहले गुलाब के फूल को धो लें। इसके बाद इसे मिक्सर में डालें और पानी मिलाएं, इसे पीस लें। इसमें तुलसी के बीज और नींबू का रस मिलाएं। तैयार है गुलाब का शरबत।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency