राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर जमकर साधा निशाना…

 राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को ऐसा कुछ भी नहीं करना चाहिए जिससे पार्टी को नुकसान हो। गहलोत की टिप्पणी को उनके पूर्व डिप्टी सचिन पायलट पर परोक्ष हमले के रूप में देखा जा रहा है। सच‍िन पायलट भ्रष्टाचार के मामलों में राज्य सरकार की कथित निष्क्रियता पर सवाल उठाते रहे हैं। शुक्रवार दोपहर दिल्ली पहुंचे गहलोत ने कहा कि उन्हें यह सुनिश्चित करने की दिशा में काम करना चाहिए कि राज्य में फिर से कांग्रेस की सरकार बने। गहलोत ने कहा क‍ि वह यहां व्यक्तिगत दायित्वों के लिए हैं और शनिवार को राज्य लौटने से पहले कुछ दोस्तों से मिलेंगे।

उन्होंने कहा, “आग लगाना आसान है, लेकिन बुझाना बहुत मुश्किल है। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूत करने और राज्य में फिर से उसकी सरकार लाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। उन्हें ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए जो पार्टी को नुकसान पहुंचाता हो।”

राजस्थान की पूर्ववर्ती वसुंधरा राजे सरकार के दौरान कथित भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की मांग को लेकर हाल ही में धरने पर बैठे सच‍िन पायलट के बयानों की ओर परोक्ष इशारा करते हुए अशोक गहलोत ने कहा, ”मुझे लगता है कि अगर किसी टिप्पणी से किसी का कुछ नुकसान होता है तो अपने व्यक्तिगत नुकसान की चिंता नहीं करनी चाहिए, क्योंकि पार्टी आलाकमान क्षतिपूर्ति करेगा। ऐसा कुछ भी नहीं कहना या करना चाहिए जिससे पार्टी और संगठन को नुकसान हो क्योंकि इससे हुए नुकसान की भरपाई कोई नहीं कर पाएगा।”

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency