रेलवे में गैंगमैन की निकलेगी 20 हजार पदों पर भर्ती…

रेलवे बोर्ड देशभर की रेलवे क्रासिंग पर गैंगमैन के 20,719 पदों पर भर्ती निकालेगा। ये भर्ती पूर्व सैनिकों के लिए निकलेगी। पूर्व सैनिकों को गैंगमैन के पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती किया जाएगा। रेलवे बोर्ड ने इस बाबत 3 अप्रैल को सभी 17 जोनल रेलवे को आदेश जारी कर दिए हैं। यह भर्तियां गैंगमैनों के खाली पड़े पदों के एजव में की जाएंगी। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी 17 जोनल रेलवे में अधिकतम 20,719 गैंगमैन के पदों पर भर्ती की जाएगी। जोनल रेलवे इस भर्ती प्रक्रिया को अंजाम देंगे।

उन्होंने बताया कि सबसे अधिक पश्चिम रेलवे में 3330 पदों पर पूर्व सैनिकों को नियुक्त किया जाएगा। इसके बाद 2724 पदों की संख्या के साथ दक्षिण रेलवे में भर्ती की जाएगी। सबसे कम भर्तियां पूर्व रेलवे में होगी जिसकी संख्या महज 117 है। अधिकारी ने बताया कि यह भर्तियां इस साल 30 सितंबर तक मान्य होगी। इस बीच गैंगमैन की पदों पर नियमित भर्ती के अनुसार पूर्व सैनिक की संविदा चरणबद्ध तरीके से समाप्त कर दी जाएगी। 

विदित हो कि रेलवे ग्रुप डी के पदों पर एक लाख से अधिक खाली पदों पर भर्तियां कर रहा है। रेलवे ने इसकी घोषणा 2019 में की थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते भर्ती प्रक्रिया संपन्न नहीं हो सकी। इसमें बडी संख्या में गैंगमैन व रेल संरक्षा से जुड़े पद हैं।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency