गंदे-पीले प्लास्टिक बर्तनों को साफ करने के लिए अपनाएं ये तरीके-

सभी की किचन में हर तरह के बर्तन होते हैं। स्टील के बर्तनों की तुलना में प्लास्टिक के बर्तन सस्ते होते हैं इसलिए इनका इस्तेमाल किचन में ज्यादा होता है। राशन का सामान रखने के लिए भी प्लास्टिक कंटेनर का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, प्लास्टिक के बर्तन सेहत के लिए नुकसानदायक होते हैं। लेकिन फिर भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। प्लास्टिक के बर्तन बहुत जल्दी चिकने और पीले हो जाते हैं। ऐसे में इन्हें सही से साफ करना जरूरी है। गंदे-पीले प्लास्टिक बर्तनों को साफ करने के लिए अपनाएं ये तरीके-

विनेगर का करें यूज

चिकनाहट को साफ करने के लिए विनेगर का इस्तेमाल कर सकते हैं। प्लास्टिक के बर्तनों को तुरंत साफ करने के लिए पानी में विनेगर डालें और फिर इसमें गंदे प्लास्टिक के बर्तन को डिप करें। कुछ देर के लिए छोड़ दें और फिर डिशवॉश से साफ करें।

नींबू से करें साफ 

गंदे बर्तन साफ करने के लिए नींबू और नमक का इस्तेमाल करें। इसकी मदद से आप सभी तरह के दाग धब्बों को साफ कर सकते हैं। इसके लिए बस करना ये है कि सफाई के लिए 2 कटोरी पानी में एक नींबू और 1 चम्मच नमक डालकर उबाल लें। अब इस पानी को बर्तन में कुछ देर के लिए रखें, फिर डिशवॉश से साफ करें।

बेकिंग सोडा

कई चीजों में इस्तेमाल होने वाला बेकिंग सोडा गंदगी को साफ करने में भी मददगार है। प्लास्टिक बर्तनों से गंदगी हटाने के लिए गुनगुने पानी में 2 से 3 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं और फिर इसमें बर्तनों को डिप करें। कुछ देर के लिए छोड़ दें और फिर साफ करें।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency