ज्योतिषियों की मानें तो साल का पहला चंद्र ग्रहण 4 राशियों के लिए अशुभ रहने वाला है, आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

हिंदी पंचांग के अनुसार, 5 मई को वैशाख पूर्णिमा है। इस दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ग्रहण तीन प्रकार के होते हैं, जो क्रमशः आंशिक चंद्र ग्रहण, उपच्छाया चंद्र ग्रहण और पूर्ण चंद्र ग्रहण हैं। आंशिक चंद्र ग्रहण में चंद्रमा का कुछ भाग नहीं दिखता है, तो उपच्छाया चंद्रग्रहण पड़ने पर आकार में कोई बदलाव नहीं होता है। जबकि, पूर्ण चंद्रग्रहण में चंद्रमा के आकार में परिवर्तन होता है। विश्व के कई देशों में चंद्र ग्रहण दिखाई देगा, लेकिन भारत में चंद्र ग्रहण नहीं दिखाई देगा। इसके लिए सूतक भी मान्य नहीं होगा। हालांकि, ग्रहण का प्रभाव राशियों पर अवश्य पड़ेगा। अतः ग्रहण के दौरान सावधानियां जरूर बरतें। ज्योतिषियों की मानें तो साल का पहला चंद्र ग्रहण 4 राशियों के लिए अशुभ रहने वाला है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

मेष राशि

इस राशि के जातकों के लिए साल का पहला चंद्र ग्रहण अशुभ रहने वाला है। इसके लिए मेष राशि के जातकों को सावधानी बरतने की जरूरत है। इस दिन कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। इससे आर्थिक नुकसान हो सकता है। चंद्र ग्रहण के दिन मानसिक तनाव रह सकता है। इस दिन चंद्र मंत्र का जाप करें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए भी साल का पहला चंद्र ग्रहण सही नहीं रहने वाला है। इस राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है। किसी अनजान व्यक्ति से विवाद हो सकता है। साथ ही परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव रहने वाला है। इसके लिए वृषभ राशि के जातकों का मन अशांत रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए साल का पहला चंद्र ग्रहण शुभ नहीं होगा। सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। नौकरी कर रहे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। चंद्र ग्रहण के दौरान देवों के देव महादेव महादेव की आराधना करें।  

सिंह राशि

इस राशि के जातकों के लिए भी साल का पहला चंद्र ग्रहण सही नहीं है। चंद्र ग्रहण की शाम में कोई अप्रिय सूचना मिल सकती है। परिवार के सदस्यों का ख्याल रखें। किसी भी प्रकार तत्कालीन निर्णय न लें। इसके लिए सोच समझकर फैसले लें।  

Related Articles

Back to top button