पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 8वीं का रिजल्ट 2023 किया घोषित… 

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 28 अप्रैल, 2023 को PSEB कक्षा 8वीं का रिजल्ट 2023 घोषित कर दिया है। पंजाब बोर्ड 8वीं के नतीजे 28 अप्रैल को दोपहर 2.30 बजे घोषित किए गए। राज्य में कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र 29 अप्रैल, 2023 को पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं। बोर्ड की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजे घोषित किए गए। टॉपर्स, पास प्रतिशत और अन्य विवरण नीचे साझा किए गए हैं।

पंजाब बोर्ड ने 25 फरवरी से 22 मार्च, 2023 तक कक्षा 8वीं की परीक्षाएं आयोजित की थीं। इस साल लगभग 3 लाख छात्रों ने बोर्ड परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण कराया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के अलावा, पीएसईबी कक्षा 8 के परिणाम थर्ड पार्टी रिजल्ट वेबसाइट- indiaresults.com पर भी देख सकते हैं। अंतिम मार्कशीट उम्मीदवारों को उनके संबंधित स्कूलों से उपलब्ध होगी। मार्कशीट किस तारीख को बांटी जाएगी इसकी घोषणा प्रेस कॅाफ्र के दौरान की जाएगी।

PSEB 8वीं रिजल्ट 2023: ऐसे करें चेक

  • पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवार पीएसईबी कक्षा 8 परिणाम लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
  • आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
  • पंजाब बोर्ड ने 25 फरवरी से 22 मार्च, 2023 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कक्षा 8वीं की परीक्षाएं आयोजित की थीं। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार पीएसईबी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency