पंजाब हरियाणा राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों सहित देश के उत्तर- पश्चिम और पश्चिम मध्य भागों में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना…

 बिहार, झारखंड, ओडिशा सहित पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में कुछ दिनों में लू चलने की संभावना है। तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। मौसम विभाग ने कहा है कि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों सहित देश के उत्तर-पश्चिम और पश्चिम मध्य भागों में सामान्य से अधिक वर्षा होने की उम्मीद है।

कई राज्यों में सामान्य से अधिक बारिश की उम्मीद

वहीं, पूर्वोत्तर क्षेत्र, केरल, आंध्र प्रदेश और दक्षिण कर्नाटक के क्षेत्रों में सामान्य से कम वर्षा हो सकती है। भारत मोसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा, मई में बिहार, झारखंड, ओडिशा, गंगीय बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, तेलंगाना और तटीय गुजरात के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान रह सकता है। इन क्षेत्रों में लू (गर्म हवा) चल सकती है।

आईएमडी ने प्रायोगिक आधार पर शुरू किया हीट इंडेक्स

आईएमडी ने प्रायोगिक आधार पर देश के विभिन्न हिस्सों के लिए हीट इंडेक्स (ताप सूचकांक) जारी करना शुरू किया। न्यूनतम और अधिकतम तापमान के अलावा हीट इंडेक्स से आ‌र्द्रता की भी जानकारी मिलेगी। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि हम दोपहर 2.30 बजे तापमान और आ‌र्द्रता के आंकड़ों का उपयोग कर रहे हैं, क्योंकि उस समय अधिकतम तापमान होता है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency