आज स्नैक्स में सोयाबीन के कबाब बनाएं ये स्वाद में अच्छी लगती , जानें इसकी विधि..

शाम के समय हल्की-फुल्की भूख लगने पर नमकीन और चिप्स खाकर अपना पेट भरते हैं तो आज स्नैक्स में सोयाबीन के कबाब बनाएं। ये स्वाद में अच्छी लगती हैं और सेहत के लिए भी अच्छी होती हैं।

भूख लगने पर अगर आप चिप्स-नमकीन खाते हैं तो इसे खाना बंद कर दें। क्योंकि ये सेहत के लिए काफी नुकसानदायक होता है। शाम के स्नैक्स में आप गर्म कबाब खा सकते हैं। ऐसे में आप सोयाबीन कबाब बना सकते हैं। ये स्वाद में लाजवाब लगते हैं। सोयाबीन प्रोटीन से भरपूर होते हैं, ऐसे में इसे खाने पर आपकी सेहत को भी फायदा मिलता है। यहां जानिए इसे बनाने का तरीका।

सोयाबीन कबाब बनाने के लिए आपको चाहिए

सोयाबीन
प्याज
अदरक 
लहसुन 
हरी मिर्च
हरा धनिया
जीरा पाउडर 
गरम मसाला
अमचूर पाउडर
नमक 
चाट मसाला
बेसन 

कैसे बनाएं सोयाबीन कबाब 

इसे बनाने के लिए सबसे पहले सोयाबीन को भिगो दें। जब ये फूल जाए तब इसे उबाल लें। फिर सारे पानी को छान लें। इसे अच्छे से निचोड़ दें। फिर मिक्सर ग्राइंडर में सोयाबीन, प्याज, अदरक, हरी मिर्च, हरा धनिया, लहसुन को अच्छे से ब्लेंड करें। फिर इसे एक बर्तन में निकालें और इसमें सभी मसाले और बेसन मिलाएं। इसका एक अच्छा डो बनाएं। फिर छोटे-छोटे गोले बनाकर कबाब बनाएं। अब तवे पर घी लगाएं और फिर इसे सेक लें। गोल्डन ब्राउन होने तक सेकें और फिर गर्मागर्म सर्व करें।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency