पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे केंद्रीय जलशक्ति मंत्री के निवास पर पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गुरुवार को केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जोधपुर निवास पर पहुंचीं और उनकी माताजी मोहन कंवर जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्योदान सिंह, भाजपा के पश्चिम बंगाल के प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने केंद्रीय मंत्री शेखावत से मिलकर माताजी के निधन पर संवेदना प्रकट किया।

वसुंधरा राजे, श्योदान सिंह और कैलाश विजयवर्गीय सुबह 11 बजे दिल्ली से जोधपुर पहुंचे। तीनों नेताओं ने केंद्रीय मंत्री शेखावत के अजीत कॉलोनी स्थित निवास स्थान पर माताजी मोहन कंवर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। राजे केंद्रीय मंत्री के पिता शंकर सिंह शेखावत जी से भी मिलीं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री शेखावत की पत्नी नोनद कंवर और बड़ी बेटी सुहासिनी शेखावत से मिलकर संवेदना प्रकट की। इस दौरान महापौर वनीत सेठ मौजूद रहीं।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व शिक्षा मंत्री कालीचरण सर्राफ, पूर्व परिवहन मंत्री यूनुस खान, पूर्व मंत्री ओटाराम देवासी भी केंद्रीय मंत्री शेखावत के निवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री शक्ति परिहार, जम्मू-कश्मीर के भाजपा नेता कुलदीप सिंह भी केंद्रीय मंत्री शेखावत से मिलने पहुंचे और माताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

भाजपा कार्यकर्ताओ में दिखी गुटबाजी

जोधपुर शहर भाजपा संगठन में इस मौके पर फिर गुटबाजी दिखी। सर्किट हाउस में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगतनारायण जोशी कार्यकर्ताओं से मिलाने राजे को ले गए तो लेकिन जगतनारायण जोशी कहीं क्रेडिट न ले जाये, इस डर से पीछे से आये वर्तमान जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी पूर्व सीएम राजे को कार्यकर्ताओं के बीच से ले गए। बाद में गुटबाजी पर उनसे पूछा तो उन्होंने स्वीकार भी किया और बोले कि ऑब्जरवेशन मीडिया ने भी तो किया है।

सर्किट हाउस में हुई जोरदार नारेबाजी

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का के जोधपुर दौरे के मद्देनजर उनसे मिलने सम्भाग भर से लोग जोधपुर पहुचे । जहां सर्किट हाउस में आम कार्यकर्ता के बीच उनसे मिलना है वसुंधरा राजे सर्किट हाउस के गार्डन में पहुंचे। अपनी नेत्री को अपने बीच पाकर कार्यकर्ताओं में जोरदार नारेबाजी कर माहौल गुंजायमान कर दिया। नारे बाजी के बीच राजे ने अपने समर्थको का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जोधपुर के भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष जगत नारायण जोशी साथ रहे। 

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency