एलएनएमयू ने ज़ारी किया बीएड दाखिले के लिए कॉलेजों की सूची…

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के 58 बीएड कॉलेज में 6094 विद्यार्थियों का दाखिला होगा। बीएड दाखिले के नोडल विश्वविद्यालय ललित नारायण मिथिला विवि (एलएनएमयू) ने इसके लिए मंगलवार को कॉलेजों की सूची जारी कर दी। साथ ही सीटें भी आवंटित कर दी हैं। 10 से 22 मई तक विद्यार्थी बीएड कॉलेजों में अपना नामांकन करा सकते हैं। बीएड के राज्य नोडल अधिकारी प्रो. अशोक मेहता ने बताया कि अभ्यर्थियों की ओर से चयनित महाविद्यालयों/संस्थानों की वरीयता के आधार, मेधा, आरक्षण एवं रोस्टर के तहत आवंटित महाविद्यालय की सूची जारी की गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.biharcetbed-lnmu.in पर लॉगइन कर 10 से 22 मई तक आवंटित महाविद्यालय को स्वीकार कर 3000 आंशिक नामांकन शुल्क्र जमा कर दें व कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन के बाद नामांकन लें।

1262 सीटों के लिए नहीं मिले छात्र प्रो. मेहता ने कहा कि 343 महाविद्यालय के 37,450 सीटों के विरुद्ध 36,188 सीटों पर ही अभ्यर्थी आवंटित किए गए हैं। कुल सीटों पर अभ्यर्थी आवंटित नहीं होने का प्रमुख कारण आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, पटना; कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय, दरभंगा, पटना विश्वविद्यालय, मौलाना मजहरुल हक अरबी व फारसी विश्वविद्यालय, मगध विश्वविद्याल और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के कई महाविद्यालय-संस्थानों में स्वीकृत सीटों के विरुद्ध चयनित अभ्यर्थियों का नहीं मिलना है। इससे 1262 सीटों पर अभ्यर्थी आवंटित नहीं किए गए हैं।

प्रो. मेहता ने कहा कि विद्यार्थी प्रमाणपत्रों की स्व-अभिप्रमाणित फोटो कॉपी (एक सेट) व मिलान के लिए सभी प्रमाणपत्रों की मूल प्रति के साथ निर्धारित तिथि, समय वस्थान पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button