क्या आप जानते हैं जब पहली बार निक ने पीसी को देखा था तब वह महज 7 साल के थे। आइए जानते हैं पूरा किस्सा…

बाॅलीवुड एक्ट्रेय प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। स्टार्स की गिनती आज पावर कपल के तौर पर होती है। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वहीं, अक्सर उन्हें ऑन कैमरा एक-दूसरे पर प्यार लुटाते देखा जाता है।

निक संग शादी के बाद प्रियंका के फैंस एक तरफ जहां काफी खुश थे, वहीं दूसरी तरफ उन्हें 10 साल छोटे निक संग शादी करने के लिए ट्रोल भी किया गया था। हालांकि इन बातों का प्रियंका पर निक के रिश्ते पर कोई फर्क नहीं पड़ा, लेकिन क्या आप जानते हैं जब पहली बार निक ने पीसी को देखा था तब वह महज 7 साल के थे। आइए जानते हैं पूरा किस्सा…

पहली बार टीवी पर प्रियंका को देखा था निक ने

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म ‘लव अगेन’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। प्रियंका  इस फिल्म को लगातार प्रमोट कर रही हैं। प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी बातें करती नजर आ रही हैं। प्रियंका की ‘लव अगेन’ में निक का कैमियो है। ऐसे में निक की चर्चा होना जायज है। प्रियंका ने हाल ही में सिंगर-एक्टर जेनिफर हडसन से बात चीत में कई बातों का जिक्र किया। इसी दौरान उन्होंने बताया कि निक ने उन्हें पहली बार साल 2000 में टीवी पर मिस वर्ल्ड इवेंट में देखा था, जब वो महज 7 साल के थे।

7 साल के थे निक और मैं 18 की 

जेनिफर हडसन से बात के दोरान प्रियंका ने बताया, ‘मैं करबी 18 साल की थी और मैंने लंदन में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। एक ऐसी लड़की थी, जिसे ये पता ही नहीं था कि उसे आगे क्या करना है। शादी के बाद मेरी सास ने मुझे बताया था कि मुझे यादा है कि मैंने तुम्हें जीतते देखा था। तो मैंने कहा था कि साल 2000 में मैं लंदन में थी और आप टेक्सास में, तो ये कैसे हो सकता है। इस पर उन्होंने कहा कि मुझे अच्छे से याद है कि वो महीना नवंबर था और उस दौरान निक महज 7 साल का था और वह किसी ब्रांड शो पर था, निक के भाई 8-9 साल के थे।’

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency