यूपी में लगातार हार रही समाजवादी पार्टी को मेयर चुनावों में भी करारा झटका लगा

यूपी में लगातार हार रही समाजवादी पार्टी को मेयर चुनावों में भी करारा झटका लगा है। मेयर की सीटों पर सपा का खाता भी नहीं खुल सका है। हालत यह है कि कई नगर निगमों में सपा तीसरे और चौथे नंबर पर पहुंच गई है। सपा को भाजपा के साथ ही कांग्रेस और बसपा से भी मुकाबला करना पड़ा है। फिलहाल 17 में से 17 सीटें भाजपा के खाते में जाती दिखाई दे रही हैं। शुरुआती दौर में बसपा के पाले में एक सीट आती दिखाई दे रही थी। लेकिन अब सभी सीटों पर भाजपा की बढ़त है। कई सीटों पर भाजपा ने जीत भी दर्ज कर ली है। मुरादाबाद में सपा चौथे नंबर पर चली गई है।

झांसी में भाजपा के बिहारी लाल आर्य जीत गए हैं। यहां कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद कुमार बबलू दूसरे नंबर पर रहे।  यहां सपा तीसरे पर पहुंच गई है। सहारनपुर में बीजेपी के डॉ अजय कुमार सिंह बसपा को पछाड़ा है। समाजवादी पार्टी यहां भी तीसरे स्थान पर रही।

शाहजहांपुर में भी सपा तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। यहां भाजपा जीती हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस रही है। मेरठ में बीजेपी के हरिकांत अहलूवालिया सबसे आगे हैं। दूसरे पर एआईएमआईएम के अनस थे। सपा यहां भी तीसरे पर चल रही थी।

मुरादाबाद में भी बीजेपी सबसे आगे चल रही थी। कांग्रेस दूसरे स्थान पर थी। यहां बसपा तीसरे और सपा चौथे नंबर पर चल रही है। बरेली में सपा अपना प्रत्याशी ही नहीं उतार सकी थी। उसकी प्रत्याशी के भाजपा में जाने के बाद सपा ने निर्दल प्रत्याशी को समर्थन दिया था।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency