अगर आप पहली बार व्रत रखने जा रही हैं तो यहां जानें वट सावित्री व्रत की तिथि व व्रत नियम-

वट सावित्री व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना के लिए रखती हैं और बरगद के पेड़ की पूजा करके व्रत संकल्प लेती हैं। वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ मास की अमावस्या को रखा जाता है। इस साल वट सावित्री व्रत के दिन शनि जयंती का भी शुभ संयोग बन रहा है। माना जा रहा है कि इस शुभ संयोग में वट सावित्री व्रत रखने वाले व्रतियों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी और घर में खुशहाली आएगी। वट सावित्री व्रत में उपवास के साथ ही कुछ खास व्रत नियमों का पालन किया जाता है। अगर आप पहली बार व्रत रखने जा रही हैं तो यहां जानें वट सावित्री व्रत की तिथि व व्रत नियम-

वट सावित्री व्रत 2023 कब है?

इस साल वट सावित्री व्रत 19 मई 2023, शुक्रवार को है। इस दिन सुखद वैवाहिक जीवन व अखंड सौभाग्य की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं व्रत रखती हैं। व्रती महिलाएं वट यानी बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं और उसकी परिक्रमा करते हुए चारों ओर कलावा बांधती हैं। 

वट सावित्री व्रत पूजन शुभ मुहूर्त 2023-

अमावस्या तिथि प्रारम्भ – मई 18, 2023 को 09:42 पी एम बजे।
अमावस्या तिथि समाप्त – मई 19, 2023 को 09:22 पी एम बजे।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency