देश में काम हुए कोरोना के मामले सामने आए 756 नए मामले…

देश में कोरोना के मामलों में फिर उछाल देखने को मिला है। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के एक हजार से कम मामले दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड-19 के कुल 756 नए मरीज मिले हैं।

लगातार घट रहे एक्टिव केस

मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, देश में कोरोना के एक्टिव केस लगातार कम हो रहे हैं। मौजूदा दौर में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 8,115 हो गई है।

कितने लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन?

इसके अलावा देश में अभी तक 220.66 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन भी लग चुकी है। 102.74 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली डोज दी जा चुकी है, जबकि 95.19 करोड़ से ज्यादा दूसरी खुराक लग चुकी है। इसके अलावा 22.72 करोड़ से ज्यादा लोगों को प्रीकाशन डोज भी लग चुकी है।

Related Articles

Back to top button