पाकिस्तान के एक अदालत से पू्र्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मिली बड़ी राहत…

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई चीफ इमरान खान को अल-कादिर ट्रस्ट मामले में बड़ी राहत मिली है। अदालत ने खान की पत्नी बुशरा बीबी को 31 मई तक जमानत दे दी है। पाकिस्तान की एआरवाई न्यूज रिपोर्ट के हवाले से अदालत ने 5 लाख रुपये के सिक्योरिटी बांड पर यह जमानत स्वीकार की है।

अल-कादिर ट्रस्ट मामले में दर्ज FIR

अल-कादिर ट्रस्ट मामले में इमरान खान पर एफआईआर दर्ज है। बुशरा बीबी, इमरान खान, करीबी सहयोगी जुल्फिकार बुखारी और बाबर अवान ने अल-कादिर प्रोजेक्ट ट्रस्ट का गठन किया था। इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य अच्छी शिक्षा प्रदान करने के लिए अल-कादिर यूनिवर्सिटी की स्थापना करना था। आरोप है कि यूनिवर्सिटी के लिए दान में दी गई जमीन के डॉक्यूमेंट के साथ हेरफेर कर इमरान खान और बुशरा बीबी ने गैर कानूनी तरीके से जमीन हड़प लिया था।

Related Articles

Back to top button