अनुपमा एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करेंगे, जानें आज के एपिसोड में क्या होगा..

छोटे पर्दे के सबसे सक्सेसफुल डेली सोप में से एक ‘अनुपमा’ में आए दिन कोई न कोई ट्विस्ट आता रहता है। लेटेस्ट ट्रैक में दिखाया जा रहा है कि अनुज ने आखिरकार अनुपमा के सामने उस राज का खुलासा कर दिया है, जिसकी वजह से वह उसके पास नहीं आ पाया था। खैर, अनुपमा के सामने माया का सच तो खुल गया है, लेकिन इस बार अनुपमा ने अनुज की जगह अपने सपनों को चुना है।

अनुज-अनुपमा को याद आएंगे पुराने दिन

मंगलवार के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज और एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। दोनों कार में बैठकर पहले अपने-अपने मन में एक-दूसरे के बारे में सोचेंगे और फिर अनुज अनुपमा का स्ट्रेस दूर कराने के लिए उसे आईस्क्रीम खिलाएगा। इस दौरान दोनों अपने पुराने खूबसूरत दिनों को याद करेंगे और एक-दूसरे के लिए अपनी फीलिंग्स और प्यार को जाहिर करेंगे।

माया और वनराज के बीच होगी तू-तू मैं-मैं

दूसरी ओर शाह हाउस में जाकर बवाल मचाएगी। वह अनुपमा को बुरा-भला कहेगी, जिस पर वनराज भी उसे खूब खरी-खोटी सुनाएगा। वनराज कहता है कि समर की शादी की वजह से वह उन्हें झेल रहा है, वरना वह अनुज को अपने घर की चौखट पर भी नहीं आने दे। माया बौखलाते हुए कहती है कि अगर ऐसा है तो पूरा परिवार अनुज और अनुपमा को मिलाने के लिए क्यों मरे जा रहे हैं।

माया की बातें सुन भड़क जाता है और कहता है, “कौन अनुज-अनुपमा का पैचअप कराने के लिए मरा जा रहा है? पगला गई हो क्या? एक बार समर की शादी हो जाए, फिर न ही अनुपमा उसे जानती है औ ना ही हम। वैसे भी शादी के बाद अनुपमा तीन साल के लिए अमेरिका जा रही है। फिर अनुज तो क्या उसका बाप भी उसे जाने से नहीं रोक पाएगा।”

अपने-अपने प्यार के लिए लड़ेंगे माया-वनराज?

अनुज के बारे में ऐसी बातें सुन माया अपना आपा खो देती है और उसे जुबान संभालकर बात करने के लिए कहती है। वनराज जहां अनुपमा के बारे में कुछ भी गलत सुनने को राजी नहीं है तो वहीं माया भी अनुज की साइड लेती है।

क्या मिलेंगे अनुज और अनुपमा?

लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है कि अनुपमा और अनुज कार में बैठने से पहले एक-दूसरे को आई लव यू बोलते हैं और गले लगा लेते हैं। रात से सुबह हो जाती है और दोनों की गैरमौजूदगी से वनराज-माया को टेंशन होने लगती है। जब अनुपमा और अनुज एक साथ शाह हाउस में लौटते हैं, तो उन्हें साथ देख माया और वनराज के रंग उड़ जाते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि अनुज और अनुपमा फिर से एक साथ होंगे या नहीं।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency