आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में तीन अलग-अलग सड़क हादसे हुए…

तेलुगु राज्यों में 3 अलग-अलग सड़क हादसों में आठ लोगों की मौत हो गई। दरअसल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में गुरुवार को तीन अलग-अलग सड़क हादसे हुए, जिसमें आठ लोगों ने अपनी जान गंवा दी। आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में एक कार अनियंत्रित हो कर आरटीसी बस से टकरा गई। जिसमें एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

मंदिर से दर्शन कर लौट रहा था परिवार

यह हादसा येरपेडु मंडल में मेरलपाका चेरुवु के पास तिरुपति-श्रीकालहस्ती राजमार्ग पर हुआ था। तेलंगाना के महबूबाबाद जिले का यह परिवार तिरुमाला मंदिर में दर्शन कर लौट रहा था।

हादसे

में एक दंपत्ति और उनके बच्चे की मौत हो गई। घायलों को तिरुपति के रुइया अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की पहचान अशोक (40), वेंकटम्मा (37) और उनके बेटे चारी (6) के रूप में हुई है।

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश की सड़क दुर्घटना के बाद तेलंगाना के खम्मम जिले में भी एक और दुर्घटना हुई। दरअसल, खम्मम जिले के कोनिजेरला में एक कार अनियंत्रित हो कर दो ट्रकों से टकरा गई। जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। बता दें कि कार के पीछे से एक और ट्रक आ रहा था। उसने भी कार को जोरदार टक्कर मार दी।

ट्रैक्टर पलटने से दो लोगों की मौत

घायलों को खम्मम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की पहचान राजेश और सुजाता और उनके 13 वर्षीय बेटे अश्वित के रूप में हुई है। तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में हुई तीसरी दुर्घटना में ट्रैक्टर पलटने से दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। हादसा केशमपेट मंडल के अलवल चौराहे पर हुआ। घायलों को शादनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button