सीतापुर जिले में इन दो हत्याओं ने फैलाई सनसनी, पढ़े पूरी खबर

सीतापुर जिले में बुधवार की रात दो हत्याओं से सनसनी फैल गई। पहली हत्या सदरपुर थानाक्षेत्र के पट्टी गांव की है। यहां गांव के बाहर बने नए मकान में महिला दीपक जलाने को निकली थी। रात आठ बजे निकली महिला 10 बजे घर नहीं पहुंची तो खोजबीन शुरू हुई। घर से 200 कदम दूर झाड़ियों में शव पड़ा मिला। उसके नाक और मुंह से खून निकला हुआ था। कपड़े फटे और अस्त व्यस्त थे। रात 10 बजे घर वालों ने पुलिस को सूचित किया। दो बजे रात को पुलिस अधीक्षक भी पहुंचे।

उधर, दूसरी घटना रेउसा थाना क्षेत्र के खरौहा गांव में घर के बाहर तख्त पर सो रहे युवक की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी गई। सुबह ग्रामीणों ने मुंशीलाल(30) पुत्र स्व हौसला प्रसाद का खून से लथपथ शव तखत के नीचे जमीन पर पड़ा देखा तो गांव में  सनसनी फ़ैल गई। अनूप गिरि ने फोन से पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। दोनों हत्याओं के बारे में पुलिस को अभी कोई सुराग नहीं लगा है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency