पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के मामले में छत्तीसगढ़ ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड..

एक दिन में 12 लाख 38 हजार 116 लोगों ने एक साथ शपथ ली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनभागीदारी की अपील का असर देखने को मिला है। राज्य ने एक साथ तीन रिकॉर्ड बनाए हैं।

छत्तीसगढ़ में आज 01 जून को 12 लाख 38 हजार 116 लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर एक नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा मिशन लाईफ कार्यक्रम के अंतर्गत 1 जून 2023 को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक शपथ का कार्यक्रम रखा गया था।

सीएम बघेल ने की थी अपील

पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में जनभागीदारी से जागरूकता लाने की छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल, ई.आई.ए.सी.पी की यह अभिनव पहल थी, जिसमें एक ही दिन में पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने दैनिक जीवन में बदलाव लाने हेतु शपथ का लक्ष्य रखा गया था।

छत्तीसगढ़ के ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण मंडल के इस अभियान में भागीदारी की अपील करते हुए कहा था कि यह शपथ ही नहीं, बल्कि एक जन अभियान है, जो नवा छत्तीसगढ़ में एक कीर्तिमान स्थापित करेगा।

पर्यावरण संरक्षण के लिए बनाए तीन रिकॉर्ड

मुख्यमंत्री की अपील का असर हुआ और राज्य में हर वर्ग के लोगों ने पर्यावरण संरक्षण मण्डल की मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एक दिन में 12 लाख 38 हजार 116 से अधिक लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेकर विश्व रिकॉर्ड कायम किया। रायपुर जिले में एक दिन में सबसे अधिक शपथ का विश्व रिकॉर्ड टूटा और 1 लाख 75 हजार 209 शपथ के साथ मंडल ने लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया।

12 लाख 38 हजार 116 लोगों ने ली शपथ

इसके अलावा, पूरे राज्य में 12 लाख 38 हजार 116 से अधिक लोगों ने शपथ लेकर इंडिया स्टार बुक ऑफ रिकॉर्ड एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में मण्डल ने अपना नाम दर्ज कराया। छत्तीसगढ़ के आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर एवं छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल के अध्यक्ष सुब्रत साहू ने प्रदेश की जनता को धन्यवाद देते हुए मण्डल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है। मण्डल के सदस्य सचिव आर.पी. तिवारी ने इन जनभागीदारी में शामिल सभी लोगों को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency