आईए जानते है साल के दूसरे चंद्रगहण से जुड़ी खास बातें-

साल का दूसरा व अंतिम चंद्रग्रहण अक्टूबर महीने में लगेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास की पूर्णिमा को साल का दूसरा व आखिरी चंद्रग्रहण लगेगा। साल का आखिरी चंद्रग्रहण 29 अक्टूबर 2023, रविवार को लगेगा। खास बात यह है कि यह चंद्रग्रहण उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका के पश्चिमी भाग को छोड़कर पूरी दुनिया में दिखाई देगा।

साल का दूसरा चंद्रग्रहण भारत में दिखेगा-

साल का दूसरा व आखिरी चंद्रग्रहण भारत में दिखाई देगा और उसका सूतक काल भी मान्य होगा। चंद्रग्रहण का सूतक काल 09 घंटे पहले से ही प्रारंभ हो जाता है। इसलिए चंद्रग्रहण का सूतक काल 28 अक्टूबर की दोपहर 02 बजकर 52 मिनट से प्रारंभ होगा।

साल के दूसरे चंद्रग्रहण का समय-

साल का आखिरी चंद्रग्रहण 29 अक्टूबर को तड़के 01 बजकर 06 मिनट से तड़के 02 बजकर 22 मिनट तक प्रभावशील रहेगा। भारत में ग्रहण की अवधि 01 घंटा 16 मिनट की होगी। यह एक खंडग्रास चंद्रग्रहण होगा।

चंद्रग्रहण के दौरान बरतें ये सावधानियां-

1. ग्रहण के समय भोजन नहीं करना चाहिए। उस समय घर में रखा हुआ खाना या पेय पदार्थ उपयोग करने लायक नहीं होता है। 
2. सूतक एवं ग्रहण काल में झूठ, कपट आदि बुरे विचारों से परहेज करना चाहिए।
3. ग्रहण काल में मन तथा बुद्धि पर पड़ने वाले कुप्रभाव से बचने के लिए जप, ध्यानादि करना चाहिए।
4. ग्रहण काल में व्यक्ति को मूर्ति स्पर्श, नाख़ून काटना, बाल काटना जैसे काम नहीं करना चाहिए।
5. इस समय बच्चे, वृद्ध,गर्भवती महिला या रोगी को खाना या दवा लेने में कोई दोष नहीं लगता है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency