यूपी के रहने वाले दो युवकों की शर्मनाक करतूत से पुलिस भी दंग रह गई, पढ़े पूरी खबर

यूपी के रहने वाले दो युवकों की शर्मनाक करतूत से पुलिस भी दंग रह गई। पुलिस ने दोनों युवकों पर सख्ती दिखाते हुए उनको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। संदिग्ध धार्मिक गतिविधियों पर पूर्व ग्राम प्रधान ने शिकायत की थी। हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पूरा मामला धर्मांतरण से जुड़ा हुआ है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

पुलिस ने कहा कि उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में धर्मांतरण विरोधी कानून के तहत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश , यूपी के बरेली निवासी विकास कुमार और अंकित कुमार के रूप में हुई है। इस संबंध में किच्छा थाने में उत्तराखंड धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम 2018 की धारा 3 व 5 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस के मुताबिक, एक पूर्व ग्राम प्रधान ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि किच्छा की सोनेरा बंगाली कॉलोनी में कुछ अज्ञात लोगों ने सात जून को लोगों को धर्म परिवर्तन का झांसा दिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि किराए के मकान में पिछले तीन दिनों से इलाके में धार्मिक बातचीत और अन्य गतिविधियां भी तेज हो गईं थीं।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency