वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह का मददगार और आतंकी अवतार सिंह खांडा की हालत बेहद नाजुक…

वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह का मददगार और आतंकी अवतार सिंह खांडा की हालत नाजुक बनी हुई है। अवतार सिंह खांडा ब्लड कैंसर से जूझ रहा है। बीते दिनों ही उसे लंदन के अस्पताल में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया।

वह ब्लड कैंसर की पहली स्टेज पर है। उसके शरीर में जहर फैल गया है। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, अभी भी उसकी हालक गंभीर है। अमृतपाल सिंह को आगे बढ़ाने वाला अवतार सिंह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।

अमृतपाल को बचाने के पीछे भी खांडा का था हाथ

अवतार सिंह खांडा पर लंदन में स्थित भारतीय दूतावास के बाहर से तिरंगा उतारने का भी आरोप है और उसे इस आरोप में गिरफ्तार भी किया गया था। अवतार सिंह खांडा खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) की लंदन इकाई का प्रमुख बम एक्सपर्ट है।

पुलिस की गिरफ्त से अमृतपाल को बचाने में अवतार ने अहम भूमिका निभाई थी। अमृतपाल सिंह को 23 अप्रैल को पंजाब पुलिस ने एनएसए के तहत गिरफ्तार किया था। लेकिन 37 दिनों तक वह पुलिस के चंगुल से बचता रहा था और उसे बचाने के पीछे भी अवतार सिंह का ही हाथ था। खांडा ने इसके लिए अपने स्लीपर सेल्स की मदद ली।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency